एक्सप्लोरर

जानिए कांग्रेस ने असम में राज्य सभा चुनाव के लिए कौन सा अपनाया पुराना नुस्खा

राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस असम में बदरुद्दीन अजमल की पार्टी से गठबंधन करना चाहती है. हालांकि पुर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने इसे अपनी निजी राय बताया है. गोगोई का मानना है कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए चुनाव में एक साथ आना जरूरी है.

नई दिल्ली: असम में कांग्रेस ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) से समझौता करने की इच्छा जताई है. कांग्रेस का कहना है कि सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ाई में AIUDF से गठजोड़ के लिए उसने अपना विकल्प खुला रखा है. हालांकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने इसे अपनी निजी राय बताया है.

 AIUDF से गठजोड़ करने को कांग्रेस तैयार

अगले महीने राज्यसभा का चुनाव होना है. मंगलवार को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. 17 राज्यों में राज्य सभा के लिए 55 सीटों पर वोटिंग होगी. जहां तक असम की बात है तो यहां 26 मार्च को राज्य सभा की 3 सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए कांग्रेस ने अभी से अपने तुरूप के पत्ते डालना शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि तरूण गोगोई ने AIUDF को रिझाने के लिए तुरूप का पत्ता फेंका है.

एक अखबार से बात करते हुए उन्होंने कहा, "उन्हें AIUDF से गठजोड़ कर खुशी होगी. सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए राज्य सभा के चुनावी मैदान में दोनों का साथ आना जरूरी है." गोगोई ने कहा कि अभी तक उनकी निजी स्तर पर पार्टी से बातचीत नहीं हुई है मगर उनकी मंशा गठबंधन के हक में है.

सांप्रदायिक शक्तियों को हराने का बताया नुस्खा

संपर्क करने पर AIUDF महासचिव अमीनुल इस्लाम ने कहा, "चूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी देश से बाहर हैं, इसलिए कोई अंदरूनी चर्चा कांग्रेस से गठजोड़ के मुद्दे पर नहीं हुई है." उन्होंने कहा कि उनकी भी यही राय है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोधी उम्मीदवार को चुनाव में खड़ा किया जाए. असम में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष तो दो कदम आगे बढ़ते हुए किसी से भी समझौता करने को तैयार दिखते हैं. देवब्रत सैकिया कहते हैं, "लड़ाई बीजेपी की विचारधारा और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ है. हमारा उद्देश्य एक ऐसे उम्मीदवार पर राज्य सभा चुनाव में दांव लगाना है जो नागरिकता कानून का विरोध कर सके. इसके लिए हम ना सिर्फ AIUDF बल्कि असम गण परिषद (AGP) के साथ भी गठबंधन कर सकते हैं. यानी कांग्रेस, AIUDF और AGP तीनों पार्टियों का गठजोड़ होना चाहिए."

डिब्रूगढ़ राजधानी में बम की खबर ने उड़ा दिए सबके होश, सामने आई सच्चाई तो सभी रह गए हैरान

1 मार्च को कोलकाता में गरजेंगे अमित शाह, झेलना पड़ सकता है लेफ्ट संगठनों का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget