एक्सप्लोरर

सर्दी आई, प्रदूषण लाई: दिल्ली की हवा 'बेहद खराब', कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर 'गंभीर'

दिल्ली के कुछ इलाके 'गंभीर' वायु प्रदूषण की श्रेणी में आ गए हैंहालांकि, आज दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रही

नई दिल्ली: दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज भी 'बेहद खराब' श्रेणी में बरकरार रही. शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 रहा. अधिकारियों ने कहा कि मुंडका, आनंद विहार, जहांगीरपुरी, विवेक विहार और बवाना जैसे इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' है.

आज भी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता 'बेहद खराब' रही

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ‘सफर’ ने कहा है कि कुछ स्थान 'गंभीर' वायु प्रदूषण की श्रेणी में आ गए हैं. हालांकि, उसने अनुमान लगाया है कि धीरे-धीरे हवा के रफ्तार पकड़ने से स्थिति बेहतर होती चली जाएगी. सफर ने बताया कि सोमवार को वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद की जा सकती है.

निगरानी प्रणाली के मुताबिक, "दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में है और कुछ स्थानों पर वायु प्रदूषण काफी अधिक है, लेकिन धीरे-धीरे इसमें कमी होती चली जाएगी. इसकी मुख्य वजह कल से शुरू हुई शांत हवा है और माना जा रहा है कि 26 अक्टूबर तक धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ लेगी."

सूचकांक के और अधिक खराब होने का अनुमान नहीं

एजेंसी ने वायु गुणवत्ता सूचकांक के और अधिक खराब होने के अनुमान को खारिज किया है. उसने बताया कि मौजूदा स्थिति में 26 अक्टूबर तक कुछ सुधार देखने को मिल सकता है. गौरतलब है कि पराली जलाए जाने के मामलों की संख्या शुक्रवार को 1,292 रही. एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली के वायु प्रदूषण में इसकी भागीदारी नौ प्रतिशत है. इससे पहले शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 346 और उससे एक दिन पहले 366 रहा था.

आपको बता दें कि वायु गुणवत्ता को जब मापने की बात आती है तो 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है. इस लिहाज से दिल्ली का एक्यूआई 352 होने पर वायु गुणवत्ता को बेहद खराब श्रेणी में रखा गया.

ग्रेटर नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच हुुई मुठभेड़, गोली लगने से चार बदमाश पुलिस की गिरफ्त में, एक फरार

मन की बात: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दशहरे की बधाई, सैनिकों के नाम एक दीया जलाने की अपील की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget