एक्सप्लोरर

NCP प्रमुख शरद पवार ने अहमद पटेल को किया फोन, कहा- सब कंट्रोल में है, हमारी ही सरकार बनेगी

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल को फोन किया और कहा कि सबकुछ कंट्रोल में है. इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में हमारी ही सरकार बनेगी.

मुंबई: एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज एक्शन में दिखे. पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की और इसके बाद भतीजे अजित पवार पर कार्रवाई करते हुए एनसीपी के विधायक दल के नेता से हटा दिया. उधर सूत्रों के मुताबिक शरद पवार ने कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल को फोन किया और कहा कि अब सब कंट्रोल में है. उन्होंने पटेल को आश्वस्त किया कि राज्य में हमारी यानी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की ही सरकार बनेगी.

आज सुबह अजित पवार के समर्थन में जितने विधायक थे शाम तक उनमें से अधिकतर शरद पवार की बैठक में पहुंच गए. सभी ने एक स्वर में शरद पवार के प्रति समर्थन व्यक्त किया. हालांकि बाद में एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि पांच एनसीपी विधायक उनके संपर्क में नहीं है. बाकी एनसीपी विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया गया.

झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP ने झोंकी पूरी ताकत, 25 नवंबर को PM मोदी की पहली रैली

एनसीपी की बैठक में क्या हुआ?

एनसीपी के विधायकों की बैठक में कुछ प्रस्ताव पारित हुए. इसमें कहा गया कि अजित पवार ने बीजेपी के साथ सरकार बनाकर पार्टी के खिलाफ बर्ताव किया है. इसलिए 30 अक्टूबर को उन्हें जो विधायक दल का नेता चुना गया था उस चुनाव को रद्द किया जाता है. अजीत पवार को विधायक दल के नेता के तौर पर हटाया गया और व्हिप जारी करने के अधिकार छीने गए. अजित पवार पर क्या कार्रवाई की जाए इसका फैसला शरद पवार और जयंत पाटिल पर छोड़ा गया. जयंत पाटिल को अंतरिम तौर पर विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी दी गई. विधायक दल के नेता के सभी अधिकार जयंत पाटिल को दिए गए.

पूर्व CM अशोक चव्हाण का दावा- विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे फडणवीस

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

वहीं आज उद्धव ठाकरे ने भी अपने विधायकों के साथ बैठक की. इस बैठक में उन्होंने अपने विधायकों से कहा कि वे शांत रहे. राज्य में हमारी ही सरकार बनेगी और हमारा सीएम होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एनसीपी और कांग्रेस के साथ बातचीत सकारात्मक है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget