एक्सप्लोरर

बंटवारे के समय ही मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए था: गिरिराज सिंह

बेजीपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह हमेशा सुर्खियों में अपने भड़काऊ भाषण को लेकर रहते हैं. पिछले दिनों देवबंद पर की गई टिप्पणी ने पार्टी को असहज स्थिति में ला दिया था. मगर पटना में पाकिस्तान और मुसलमानों को लेकर उन्होंने एक बार फिर बयान दिया है.

पटना: बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री ने मुसलमानों और पाकिस्तान को लेकर एक बार फिर बयान दिया है. गिरिराज सिंह के इस बयान को नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जारी प्रदर्शन से जोड़ कर देखा जा रहा है. नागरिकता कानून के विरोध में दो महीने से ज्यादा दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन चल रहा है और शाहीन बाग से उठी चिंगारी ने देश के कई राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया. लिहाजा गिरिराज सिंह का ये बयान उसी संदर्भ में माना जा रहा है.

गिरिराज ने मुसलमान और पाक पर फिर दिया बयान

पटना में गिरिराज सिंह ने कहा, "अब वक्त आ गया है हम राष्ट्र के प्रति विचार करें. 1947 से पहले जिन्ना ने इस्लाम राष्ट्र की मांग के लिए आंदोलन चलाया. हमारे बुजुर्गों की ये बहुत बड़ी गलती थी जिसकी आज हम कीमत चुका रहे हैं. अगर उसी वक्त मुस्लिमों को पाकिस्तान भेज कर हिंदुओं को भारत में लाया जाता तो ऐसी स्थिति पैदा ही नहीं होती." उन्होंने पूछा कि अगर भारतवंशी भारत में शरण नहीं पाएंगे तो कहां जाएंगे?

क्या गिरिराज सिंह नहीं करते किसी की परवाह

अभी चंद दिनों पहले ही गिरिराज के दारुल उलूम देवबंद पर दिये भड़काऊ बयान ने पार्टी को असहज स्थिति में ला दिया था. यहां तक कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नाराजगी जताते हुए उन्हें तलब कर लिया. गिरिराज सिंह ने अपने भाषण में देवबंद को 'आतंक की गंगोत्री' बताया था. मगर पटना में उनके बयान को देखकर लगता है कि गिरिराज सिंह किसी की परवाह नहीं करनेवाले. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुसलमान और पाकिस्तान पर अपने बयान के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं.

यूपी: STF के दारोगा से करा दी किन्नर की शादी, पता चला तो दर्ज कराया केस

अहमदाबाद से दिल्ली तक पूरे सैनिक सम्मान से होगी अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget