एक्सप्लोरर

कानपुर एनकाउंटर से लेकर रिकॉर्ड तोड़ते Covid-19 तक ये हैं आज सुबह की 5 बड़ी खबरें

देश और दुनिया में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना वायरस से लेकर कानपुर के एनकाउंटर तक ये हां आज सुबह की बड़ी खबरें...

शुक्रवार सुबह हिस्ट्री शीटर विकास दूबे की एनकाउंटर की बड़ी खबर के साथ शुरू हुई. यूपी पुलिस ने गिरफ्तारी के 24 घंटों से भी कम समय के भीतर उसे एनकाउंटर में मार गिराया गया. वहीं, इसके अलावा देश और दुनिया में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना वायरस से लेकर कानपुर के एनकाउंटर तक ये हां आज सुबह की बड़ी खबरें...

- कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तारी के 24 घंटों के भीतर एनकाउंटर में मार गिराया गया है. उज्जैन से कानपुर आते समय पुलिस की गाड़ी पलट गई. इसी दौरान विकास दुबे ने पुलिस के एक जवान से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे 3 गोलियां लगीं. जिसके बाद विकास दुबे को अस्पताल ले जाया गया और वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. https://bit.ly/3iNFUGV

- हिस्ट्री शीटर विकास दुबे के एनकाउंटर के घटनाक्रम पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गंभीर सवाल उठाए हैं. अखिलेश ने योगी सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट में लिखा, ''दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है.'' वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा ने भी इस पर सवाल उठाते हुए कहा- ''अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?'' https://bit.ly/2CqdK3O

- आज पहली बार 24 घंटे में 26 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. देश में संक्रमितों की संख्या अब आठ लाख के करीब पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 7 लाख 93 हजार 802 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख 95 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26 हजार 506 नए मामले सामने आए और 475 मौतें हुईं. https://bit.ly/2ZcK6rZ

- दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे में अबतक दुनिया में सबसे ज्यादा 2.22 लाख नए मामले सामने आए हैं और 5388 लोगों की मौत हुई है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में एक करोड़ 23 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 56 हजार के पार पहुंच गई है. हालांकि, 71 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं. 46 लाख 39 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि कोरोना से संक्रमित इन लोगों का इलाज जारी है. https://bit.ly/3efYW5g

- बिहार की एक कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में बॉलीवुड सेलेब्स पर केस चलाए जाने की याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट में सलमान खान, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली और करण जौहर को जिम्मेदार बताया गया था. कोर्ट न्यायिक सीमाओं का हवाला देते हुए इस याचिका को खारिज किया. कोर्ट ने कहा कि यह मामला उनके क्षेत्राधिकार में नहीं आता है. https://bit.ly/3iQodX0

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
Explained: इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget