एक्सप्लोरर

MK Stalin Ministers List: कल तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ लेंगे स्टालिन, मंत्रियों का नाम तय, जानें- किसे मिला कौनसा विभाग

डीएमके और कांग्रेस गठबंधन ने राज्य के विधानसभा चुनावों में 159 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है. बुधवार को स्टालिन को विधायक दल का नेता चुना गया है.

नई दिल्लीः तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद आज एमके स्टालिन ने 34 कैबिनेट मंत्रियों की सूची जारी कर दी. कल यानी शुक्रवार को एमके स्टालिन राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को एमके स्टालिन को सरकार बनाने का न्योता दिया था. शपथ ग्रहण राजभवन परिसर में सात मई को सुबह 9 बजे होगा.

जानिए किन्हें बनाया गया मंत्री
एमके स्टालिन मुख्यमंत्री का पद संभालने के साथ ही कुछ अहम मंत्रालय अपने पास रखेंगे, जिनमें पब्लिक, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विसेज और गृह विभाग शामिल हैं. इसके अलावा दुराईमुरुगन को जल संसाधन मंत्री, केएन नेहरू को नगरपालिका प्रशासन मंत्री, के पोनमुडी को उच्च शिक्षा मंत्री, ईवी वेलु को लोक निर्माण विभाग, एमआरके पनीरसेल्वम को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

एमए सुब्रमण्यम को स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन और परिवार कल्याण मंत्रालय दिया गया है. जारी की गई लिस्ट के मुताबिक एसआर राजकनप्पन को परिवहन मंत्री, के रामचंद्रन को वन मंत्री, आर सक्करपाणि को खाद्य मंत्री, एस रेगुपैथी को कानून मंत्री बनाया गया है. एमके स्टालिन द्वारा जारी की गई इस सूची में कैबिनेट के 34 मंत्रियों के नाम और पोर्टफोलियो दिए गए हैं. 

पहली बार सीएम बनेंगे स्टालिन
डीएमके की पिछली सरकार (वर्ष 2006-11) में स्टालिन उप मुख्यमंत्री थे और उनके पिता एम करुणानिधि मुख्यमंत्री थे. इस प्रकार स्टालिन पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. डीएमके ने विधानसभा चुनावों में 133 सीटें जीती और कांग्रेस समेत उसके अन्य सहयोगियों ने 234 सदस्यीय विधानसभा में कुल 159 सीटें जीती हैं. एआईडीएमके ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि उसकी सहयोगी बीजेपी और पीएमके ने क्रमश: चार और पांच सीटें जीती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget