एक्सप्लोरर

मेरठ: घरों में ही अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज, ईद पर भी रहेगी कड़ी पाबंदी

शुक्रवार को अलविदा जुमा के चलते सुबह से ही कमिश्नर अनीता सी मेश्राम, एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम अनिल धींगरा और एसएसपी अजय साहनी सहित तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर रहे.

मेरठ: वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन ने इस बार सभी त्योहारों को प्रभावित किया है. इस दौरान सामूहिक धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध के चलते नवरात्र से लेकर रमजान तक विभिन्न धर्मों के लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. मगर, अब लॉकडाउन का असर ईद पर भी पड़ता नजर आ रहा है.

शुक्रवार को अलविदा जुमा के मौके पर जहां लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा की. वहीं, अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि मेरठ रेड जोन में होने के कारण ईद पर भी लॉकडाउन में कोई विशेष छूट नहीं दी जाएगी.

शुक्रवार को अलविदा जुमा के चलते सुबह से ही कमिश्नर अनीता सी मेश्राम, एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम अनिल धींगरा और एसएसपी अजय साहनी सहित तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर रहे. प्रशासनिक अधिकारियों की अपील पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मुस्लिम संप्रदाय के सभी लोगों से अपने-अपने घरों में ही अलविदा जुमा की नमाज अदा करने की गुज़ारिश की थी, जिसके चलते जिले की किसी भी मस्जिद में नमाजी एकत्र नहीं हुए.

संवेदनशील इलाकों में भारी मात्रा में फोर्स तैनात की गई थी. नमाज का समय समाप्त होने के बाद सभी अधिकारियों ने राहत की सांस ली. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्वक अदा किए जाने का दावा किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरठ जिला रेड जोन में होने के कारण इस बार ईद पर भी लॉकडाउन में कोई विशेष छूट नहीं दी जाएगी. अधिकारियों ने सभी से संकट की इस घड़ी में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करने की अपील की.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget