एक्सप्लोरर

मोहन भागवत के 'हर भारतीय हिंदू' वाले बयान पर अरशद मदनी खफा, बोले- 'हम हिंदी हैं, हिंदू नहीं'

Maulana Arshad Madani: मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने 'हर भारतीय के हिंदू होने’ संबंधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पलटवार किया है.

Mohan Bhagwat Remarks: प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने ‘हर भारतीय के हिंदू होने’ संबंधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान को निरर्थक करार देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि संघ देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को लेकर अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हट गया है.

जमीयत की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मदनी ने संवाददाताओं से बातचीत में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) का समर्थन भी किया और कहा कि देश में नफरत का माहौल खत्म करने के लिए राजनीतिक बदलाव जरूरी है.

मोहन भागवत ने क्या कहा 

भागवत ने पिछले दिनों कहा था कि भारत एक 'हिंदू राष्ट्र' है और सभी भारतीय हिंदू हैं तथा हिंदू सभी भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने लोगों की अपेक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि संघ को इस सबके बारे में सोचना चाहिए. आरएसएस प्रमुख 'दैनिक तरुण भारत' अखबार चलाने वाली कंपनी श्री नरकेसरी प्रकाशन लिमिटेड की नई इमारत 'मधुकर भवन' के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे.

उन्होंने कहा था, ‘‘हिंदुस्तान एक 'हिंदू राष्ट्र' है और यह एक सच्चाई है. वैचारिक रूप से, सभी भारतीय हिंदू हैं और हिंदू का मतलब सभी भारतीय हैं. वे सभी जो आज भारत में हैं, वे हिंदू संस्कृति, हिंदू पूर्वजों और हिंदू भूमि से संबंधित हैं, इनके अलावा और कुछ नहीं.” भागवत के इस बयान का उल्लेख करते हुए मौलाना मदनी ने कहा, ‘‘आरएसएस शांति, सद्भाव और हिंदू एवं मुसलमान के बीच प्रेम को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हट गया है.’’

उन्होंने करीब चार साल पहले भागवत के साथ हुई अपनी मुलाकात का हवाला देते हुए दावा किया कि आपसी समझ को बढ़ावा देने और देश में गलतफहमियों को दूर करने के लिए मोहन भागवत से उनकी जो बातचीत हुई थी, आरएसएस अब उस पर कायम नहीं है.

मदनी क्या बोले 

मदनी ने कहा, ‘‘आरएसएस नेताओं के बयानों से साफ है कि वे सांप्रदायिक सौहार्द नहीं चाहते. 'प्रत्येक भारतीय के हिंदू होने' का बयान निरर्थक है. हम हिंदी (भारतीय) हैं, हिंदू नहीं.’’ जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का समर्थन किया और कहा कि देश में नफरत का माहौल खत्म करने के लिए राजनीतिक बदलाव जरूरी है.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर विपक्षी दल एकजुट नहीं हुए तो उनका अस्तित्व ही खतरे में पड़ जायेगा. जिस तरह से कर्नाटक में सांप्रदायिक ताकतों को हराया गया, वैसा ही राष्ट्रीय स्तर पर भी जरूरी है.’’ मदनी ने नूंह हिंसा का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग नफरत और हिंसा भड़काने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं वे अपने धर्म के सच्चे अनुयायी नहीं हो सकते.

यह भी पढें : Delhi Sunehri Bagh Mosque: क्या है सुनहरी बाग मस्जिद को हटाने को लेकर दी गई याचिका और पूरा विवाद? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget