एक्सप्लोरर

Lockdown: सामूहिक नमाज की सूचना पर गई पुलिस पर पथराव, तीन गिरफ्तार

मस्जिद में सामूहिक नमाज की सूचना पर पहुंची पुलिस जब लोगों को समझाने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया.

अलीगढ़: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लॉक डाउन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी लोगों से आग्रह किया था कि वह अपने अपने घरों में रहें सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन रखें. पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें. लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो अपने हित की बात को समझना ही नहीं चाहते ओर पुलिस डॉक्टरों के साथ अभद्रता मारपीट कर रहे हैं.

ऐसी एक घटना गुरुवार को अलीगढ़ में हुई जब एक मस्जिद में सामूहिक नमाज की सूचना पर पहुंची पुलिस जब लोगों को समझाने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया. इसके बाद भारी मात्रा में सीओ पंकज श्रीवास्तव मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे और अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को समझाया कि लॉक डाउन का वह पालन करें और प्रशासन लगातार उन लोगों के खाने-पीने का ध्यान रख रहा है. लेकिन अगर वह इस तरह से नियमों का पालन नहीं करेंगे और पुलिस के साथ ऐसा करेंगे तो उनके साथ सख्ती की जाएगी. पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

दरअसल अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के रघुवीर पुरी पुलिस चौकी के नजदीक तकिया मोहल्ले में एक मस्जिद में आज पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे हैं. इस पर पुलिस की एक टीम उन लोगों को समझाने के लिए पहुंची. जिस पर उन लोगों को पुलिस की बात नागवार गुजरी और उन्होंने पुलिस के साथ मारपीट कर दी, इतना ही नहीं पुलिस की टीम पर पथराव भी किया गया. पुलिस वालों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई. इसकी सूचना पर कई थानों का फोर्स के साथ भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंची और 3 लोगों को हिरासत में ले लिया.

पंकज श्रीवास्तव ने मार्च करते हुए लोगों को समझाया कि सहायता के लिए पुलिस प्रशासन लगातार जनता की समस्याओं को ध्यान में रखकर उनकी मदद कर रहा है लेकिन अगर इस तरह की मारपीट की घटनाएं पब्लिक करेगी तो उसे सहा नहीं जाएगा. उस पर सख्ती से कार्रवाई होगी. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आज जब सामूहिक नमाज की सूचना पर पुलिस गई थी तो पुलिस पर पथराव किया गया और मारपीट की कोशिश की गई.

यहां पढ़ें

किन 26 सवालों के बारे में क्राइम ब्रांच ने मांगे थे निज़ामुद्दीन मरकज़ से जवाब, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget