एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या मोदी सरकार ने लाल किले को 25 करोड़ में बेच दिया है?

दावे के मुताबिक डालमिया भारत लिमिटेड ने लाल किला खरीदने के लिए पूरे 25 करोड़ रुपए चुकाए हैं.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि देश के ऐतिहासिक धरोहर लाल किले को मोदी सरकार ने बेच दिया है. दावे के मुताबिक डालमिया भारत लिमिटेड ग्रुप लाल किले का नया मालिक बना है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया सौदे की कीमत भी बता रहा है. दावे के मुताबिक डालमिया भारत लिमिटेड ने लाल किला खरीदने के लिए पूरे 25 करोड़ रुपए चुकाए हैं.

क्या है वायरल दावे का सच? इस दावे की सच्चाई जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने अपनी तहकीकात शुरू की तो पता चला कि 27 सितंबर 2017 को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने एडॉप्ट ए हेरीटेज' यानि अपनी धरोहर अपनी पहचान योजना की शुरुआत की थी.

इस योजना के तहत एतिहासिक धरोहरों को रख रखाव के लिए गोद लिया जा सकता है. एडॉप्ट ए हेरिटेज योजना के तहत ही डालमिया भारत लिमिटेड से पांच साल का अनुबंध किया गया है.

इसके लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और डालमिया ग्रुप के बीच 25 करोड़ रुपये का करार हुआ है. यानि हर साल डालमिया ग्रुप लाल किले के सौंदर्यीकरण और रखरखाव पर पांच करोड़ खर्च करेगा. इस करार से सरकार को आर्थिक रूप से फायदा होगा क्योंकि सरकार रखरखाव पर होने वाले खर्च से बच जाएगी.

डालमिया ग्रुप ने ऐसा क्यों किया? डालमिया भारत लिमिटेड कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी के तहत ये करेगा. सरकार से हुए समझौते के बाद अब डालमिया ग्रुप लाल किला को पर्यटकों के बीच और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए काम करेगा. अब डालमिया ग्रुप के पास लाल किले के सौंदर्यीकरण, रखरखाव की जिम्मेदारी होगी.

समझौते के तहत लाल किले में आने वाले पर्यटकों के लिए एप बेस्ड गाइड, डिजिटल स्क्रीनिंग, फ्री वाईफाई, पानी की सुविधा, टॉयलेट अपग्रेडेशन, रास्तों पर लाइटिंग, बैटरी से चलने वाली गाड़ियां, चार्जिंग स्टेशन, सर्विलांस सिस्टम, कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं देना शामिल है.

पर्यटन मंत्रालय की 'एडॉप्ट ए हेरीटेज' स्कीम देश भर के 100 ऐतिहासिक स्मारकों पर लागू की गई है. इसमें ताजमहल, कांगड़ा फोर्ट, सती घाट और कोणार्क मंदिर जैसे कई प्रमुख स्थान हैं.

एबीपी न्यूज़ की पड़ताल का नतीजा? डालमिया भारत लिमिटेड को एडॉप्ट ए हेरीटेज पॉलिसी के तहत लाल किला के रख रखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. डालमिया भारत ग्रुप अगले पांच सालों तक लाल किला को बेहतर बनाने का काम करेगा. हमारी पड़ताल में लाल किले को 25 करोड़ रुपए में बेचने वाला दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget