एक्सप्लोरर

‘अयोध्या का राम मंदिर हो या फिर पटना का...’, आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Kishore Kunal Death: आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि समाज के लिए अपूरणीय क्षति हुई है.

Acharya Kishore Kunal Passed Away: बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का आज (29दिसंबर) पटना में निधन हो गया है. उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल का देहांत हम सभी के लिए दुखद है और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सिर्फ एक प्रशासनिक अधिकारी नहीं थे. जब उन्होंने सेवानिवृत्ति ली तो भी उन्होंने आध्यात्मिक दुनिया में अपनी छाप छोड़ी. 

उन्होंने कहा कि चाहे अयोध्या का राम मंदिर हो या फिर पटना का हनुमान मंदिर हो, मंदिरों से कैसे लोगों की सेवा की जा सकती है पटना का हनुमान मंदिर उसका सबसे बड़ा उदाहरण है. वे (किशोर कुणाल) बहुआयामी विलक्षण प्रवृत्ति के थे. हर क्षेत्र में उनका एक विशेष स्थान रहा. किशोर कुणाल अब हमारे बीच में नहीं रहे, इसका हमको ही नहीं बल्कि पूरे समाज को दुख है. उनके परिवार को ईश्वर दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

‘अपूरणीय क्षति हुई है’ 
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह की भी किशोर कुणाल के निधन पर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि स्व. आचार्य किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे. उनके निधन से प्रशासनिक,सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. मैं भगवान से दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति,उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.

RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी जताया दुख
आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल के असामयिक निधन की खबर दुखद है. आचार्य की शैक्षणिक, धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

यह भी पढ़ें: आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर कांग्रेस, RJD-BJP और JDU नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget