एक्सप्लोरर

जेडीयू के मन की बात: बिहार चुनाव में हम बीजेपी के बिग ब्रदर रहेंगे

राज्य में विधानसभा चुनाव अभी आठ - नौ महीने दूर हैं. लेकिन सीटों के बँटवारे को लेकर मंथन शुरू हो गया है.

नई दिल्लीः इस साल देश का सबसे बड़ा चुनाव बिहार का है. नीतीश कुमार राज्य के दौरे पर निकल चुके हैं. लेकिन पटना से लेकर दिल्ली तक हर जगह चर्चा सीटों के बंटवारे को लेकर है. बीजेपी को गठबंधन में कितनी सीटें मिलेंगी? जेडीयू किस फ़ार्मूले पर राज़ी होगी? कभी कभी तो ये भी सवाल उठने लगता है कि दोनों चुनाव तक साथ रहेंगे या नहीं? जितने नेता, उतनी बातें. लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कई बार कह चुके हैं “नीतीश जी के नेतृत्व में ही हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे. राज्य में विधानसभा चुनाव अभी आठ-नौ महीने दूर हैं. लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर सभी पार्टियों के अंदर मंथन शुरू हो गया है.

बिहार में जेडीयू और बीजेपी साथ साथ तो हैं, लेकिन दिल से नहीं. सीटों के बँटवारे को लेकर दोनों के अपने अपने दावे हैं. लोकसभा चुनाव तो 50-50 के फ़ार्मूले पर लड़े. लेकिन विधानसभा में जेडीयू अपने लिए बड़े भाई का रोल चाहती है. पार्टी के एक सांसद कहते हैं दिल्ली में बीजेपी तो पटना में हम. जेडीयू को मन मुताबिक़ जगह नहीं मिली तो वो मोदी कैबिनेट से बाहर ही रही. जेडीयू ने तो पीएम नरेन्द्र मोदी की चाय पार्टी में जाना भी उचित नहीं समझा. प्रशांत किशोर के एक्टिव होने के बाद से मामला और पेचीदा हो गया है. जेडीयू किसी भी सूरत में 140 से कम सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है. वो चाहती है कि बाक़ी सीटें बीजेपी अपने पास रख ले. पार्टी के एक सीनियर लीडर ने कहा हम दोनों पार्टियाँ अपने अपने कोटे से बराबर सीटें रामविलास पासवान के लिए छोड़ देंगे.

जेडीयू कैंप से लगातार कहा जा रहा है कि इस बार फ़ार्मूला 2010 का चलेगा. तब गठबंधन में पार्टी को 141 सीटें मिली थीं. बीजेपी के हिस्से में 102 सीटें आई थीं. उस समय रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी गठबंधन से बाहर थी. अब दौर मोदी और शाह के बीजेपी का है. जेडीयू के एक बड़े नेता कहते हैं अटल जी के जमाने में का गठबंधन धर्म अब बदल गया है. सबसे पुराने साथी शिवसेना को भी अलग होना पड़ा. वे कहते हैं अगर चुनाव बाद हमारा एक भी विधायक कम रहा तो बीजेपी सीएम पर भी दावा ठोंक देगी.

नागरिकता क़ानून पर समर्थन देने के बाद नीतीश कुमार एनआरसी पर ख़िलाफ़ हो गए हैं. अब तो वे विधानसभा में भी सीएए पर बहस कराना चाहते हैं. प्रशांत किशोर शुरू से ही सीएए और एनआरसी का विरोध करते रहे हैं. सरकार में होने के बाद भी जेडीयू और बीजेपी में तनातनी जारी है. नीतीश कुमार अकेले ऐसे मुख्य मंत्री हैं जो मोदी के दुबारा पीएम बनने पर उनसे मिलने दिल्ली नहीं आए हैं. ये तो तय है कि साल के आख़िर में होने वाले चुनाव से पहले बीजेपी और जेडीयू में उठा पटक जारी रहेगी. अब तक तो नीतीश कुमार मौन हैं, मोर्चा उनके सिपहसलारों ने सँभाल रखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget