एक्सप्लोरर

जायडस कैडिला कोविड टीकों की कीमत घटाकर 265 रुपये प्रति खुराक करने पर सहमत, सूत्रों के मुताबिक अंतिम निर्णय जल्द

Covid-19 vaccine: जाइडस कैडिला का टीका जाइकोव-डी पहला ऐसा टीका है जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 साल या उससे अधिक उम्र के किशोरों को लगाने की मंजूरी दी है.

Covid-19 vaccine: सरकार के साथ समझौते के बाद जायडस कैडिला अपने कोविड-19 टीके की कीमत घटाकर 265 रुपये प्रति खुराक करने पर सहमत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक टीके की कीमत घटाने पर सहमति तो बन गई है लेकिन अभी अंतिम समझौता नहीं हुआ है. जाइडस कैडिला का टीका जाइकोव-डी पहला ऐसा टीका है जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 साल या उससे अधिक उम्र के किशोरों को लगाने की मंजूरी दी है.

डिस्पोजेबल दर्द रहित जेट एप्लीकेटर की जरुरत

सुई मुक्त जाइकोव-डी टीके की प्रत्येक खुराक देने के लिए 93 रुपये की लागत वाले एक डिस्पोजेबल दर्द रहित जेट एप्लीकेटर की आवश्यकता होगी, जिससे इसकी कीमत 358 रुपये प्रति खुराक होगी. सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद स्थित इस दवा कंपनी ने पहले अपनी तीन खुराक वाली दवा के लिए 1900 रुपये की कीमत का प्रस्ताव दिया था. कंपनी और सरकार के बीच लगातार बातचीत के बाद टीके के प्रत्येक खुराक की कीमत 358 रुपये निर्धारित की गयी है, जिसमें 93 रुपये का एक डिस्पोजेबल जेट एप्लीकेटर भी शामिल है . इस मामले में अंतिम निर्णय इस सप्ताह होने की संभावना है.

डीएनए-आधारित और निडिल फ्री टीका

सूत्र ने बताया कि तीन खुराकों को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाना है . देश में विकसित यह दुनिया का पहला ऐसा टीका है जो डीएनए-आधारित एवं सुई-मुक्त है . जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा नियामक से आपातकालीन इस्तेमाल के लिये मंजूरी मिली थी .इस बीच, सरकार अब भी टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की सिफारिशों का इंतजार कर रही है, ताकि अन्य बीमारियों से ग्रसित वयस्कों और बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान में जाइकोव-डी की शुरुआत की जा सके.
एनटीएजीआई इस टीके को कोविड-19 निरोधक अभियान में शामिल करने के लिए प्रोटोकॉल और रूपरेखा प्रदान करेगा.

आधिकारिक सूत्रों ने पहले कहा था कि जोइकोव-डी की कीमत कोवैक्सीन और कोविशील्ड से अलग होगी क्योंकि तीन-खुराकों वाला टीका होने के अलावा, इसके लिए एक विशेष फार्मा जेट इंजेक्टर की आवश्यकता होती है जिसका इस्तेमाल टीकाकरण के लिये किया जाता है. उस फार्मा जेट इंजेक्टर का उपयोग लगभग 20,000 खुराक देने के लिए किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेट एप्लीकेटर वैक्सीन तरल पदार्थ को प्राप्तकर्ता की कोशिकाओं में प्रवेश करने में मदद करता है.

कैडिला नवंबर में करीब दो करोड़ खुराक मुहैया करा सकती है. सरकार वर्तमान में राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए दो अन्य टीके कोविशील्ड को 205 रुपये प्रति खुराक और कोवैक्सिन 215 रुपये प्रति खुराक की दर पर खरीद रही है. कोविशील्ड और कोवैक्सीन तथा स्पूतनिक वी केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दिया जा रहा है और ये सब दो-खुराक वाले टीके हैं.

देश में अब तक टीकों की 106 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. देश में इस साल 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरूआत की गयी थी . पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया जबकि दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों के लिये टीकाकरण की शुरूआत हुयी थी .

CM Yogi in Ayodhya: काबुल नदी के पानी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 'जल अभिषेक', की रामलला की पूजा-अर्चना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget