एक्सप्लोरर

लद्दाख: बढ़ते कोरोना मामलों के बाद प्रशासन सख़्त, बिना कोविड टेस्ट के लोगों को नहीं मिल रही है एंट्री

सड़क मार्ग से आने वाले लोगों पर नज़र रखी जा रही है और बिना टेस्ट के किसी को भी लद्दाख में आने नहीं दिया जा रहा.

लद्दाख: लद्दाख में बढ़ते कोरोना मामलों के बाद सड़क रास्ते से आने वालों पर प्रशासन सख़्त हो गया है. कश्मीर से आने वाले सभी लोगों की टेस्टिंग के लिए ज़ोजिला के पास बने सेंटर पर रोज़ाना 3 हज़ार से ज्यादा लोगों का टेस्ट और आइसोलेशन किया जा रहा है. कारगिल के डिप्टी कमिश्नर संतोष सुखदेव के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए प्रशसन ने टेस्टिंग पर ज़ोर दिया है. सड़क मार्ग से आने वाले लोगों पर नज़र रखी जा रही है और बिना टेस्ट के किसी को भी लद्दाख में आने नहीं दिया जा रहा. 

इस काम के लिए प्रशासन ने सड़क मार्ग से आने वाले लोगों को दो कैटेगरी में बांटा है. पहले ग्रुप में ज़रूरी सामान ला रहे ट्रक चालक रखे गए हैं जिनका रैपिड टेस्ट हो रहा है जबकि दूसरे ग्रुप में स्थानीय नागरिक, पर्यटक और मज़दूर रखे गए हैं. इन सभी के लिए RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया है. टेस्ट की रिपोर्ट आने तक दूसरे ग्रुप के सभी लोगों को क्वारंटाइन में रखने का भी प्रबंध किया गया है और नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही लोगों को बाहर निकलने की अनुमति है.

कई मज़दूर बिना टेस्ट के लद्दाख में दाखिल होने की कोशिश में पकड़े गए

सूत्रों के अनुसार पिछले दो हफ्तों में बड़ी संख्या में सेना के लिए काम करने वाले मज़दूर बिना टेस्ट के लद्दाख में दाखिल होने की कोशिश में पकड़े गए. जिनमें से अकेले एक दिन में कश्मीर के लोवर मांडा में बने टेस्टिंग सेंटर में 120 मज़दूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

इसके बाद ही पर्यटकों और मज़दूरों को बिना RT-PCR आने पर प्रतिबंध लगाया गया और कुछ लोगों को बिना RT-PCR टेस्ट के आने पर वापस भेजा गया. लद्दाख में अभी भी 1374 एक्टिव मामले हैं और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 14560 है. अभी तक कोरोना के कारण इस दुर्गम प्रदेश में 151 लोगों की जान गयी है. आने वाले दिनों में दूसरी लहर के चलते संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए ही सख्ती बरतने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ रही है भीड़, संक्रमण का बढ़ा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget