एक्सप्लोरर

China: प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी जिनपिंग सरकार, कोरोना प्रतिबंधों में ढील दिए जाने की संभावना

China Covid News: चीन की उप-प्रधानमंत्री और बीजिंग के अन्य अधिकारियों ने अपने बयानों से ऐसे संकेत दिए हैं कि सरकार सख्त कोरोनो प्रतिबंधों से लोगों को राहत देगी.

China to Relax Zero-Covid Restrictions: चीन (China) में देशव्यापी विरोध के बाद जीरो कोविड प्रतिबंधों (Zero-Covid Restrictions) में ढील दिए जाने की संभावना है. चीन के शीर्ष कोविड अधिकारियों और कई शहरों ने ऐसे संकेत दिए हैं. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, लॉकडाउन (China Lockdown) को लेकर देशव्यापी विरोध (China Protest) और ज्यादा राजनीतिक स्वतंत्रता के लिए आह्वान ने असर डाला है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने अपनी शून्य कोविड नीति (Zero-Covid Policy) के चलते व्यापक स्तर पर लॉकडाउन, लगातार कोरोना टेस्टिंग और ऐसे लोगों के लिए भी क्वारंटीन जैसे प्रतिबंधों को सहा है जो संक्रमित नहीं थे. नतीजतन बीजिंग, शंघाई और ग्वांगझू समेत बड़े शहरों में जिनपिंग सरकार के खिलाफ विरोध भड़क गया. अधिकारियों ने विरोध कर रहे लोगों पर कार्रवाई की बात कही, साथ ही यह संकेत देना भी शुरू कर दिया है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अपनाई गई सख्त नीति में ढील दी जा सकती है.

चीन की उप-प्रधानमंत्री ने यह कहा

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बुधवार (30 नवंबर) को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग में बोलते हुए उप-प्रधानमंत्री सुन चुनलान ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट कमजोर हो रहा है और टीकाकरण की दर में सुधार हो रहा है. बीजिंग में महामारी से निपटने के लिए सुन एक प्रमुख अधिकारी हैं. उन्होंने कहा कि नए हालात के लिए नए कार्यों की आवश्यकता है. उन्होंने अपने ताजा बयान में जीरो कोविड पॉलिसी का कोई जिक्र नहीं किया और कहा कि रोजमर्रा के जीवन में जल्द सुकून लौटेगा. बीजिंग से ऐसे बयान आए हैं कि रोजाना की परीक्षण की आवश्यकताओं को कम किया जाएगा.

बीजिंग नगरपालिका शासन के प्रवक्ता यह बोले

बीजिंग नगरपालिका शासन के एक प्रवक्ता जू हेजियान ने बुधवार को कहा कि ऐसे लोगों को अब रोजाना के परीक्षण से छूट गई है जो अक्सर घर से बाहर नहीं निकलते हैं, इनमें बुजुर्ग, वर्क फ्रॉम होम वाले, ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र और पढ़ाने वाले शिक्षक शामिल हैं.

अखबार ने खबर छापकर डिलीट की

बीजिंग में यह नियम है कि अगर कैफे, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों में जाना है तो पिछले 48 घंटे की कोरोना रिपोर्ट दिखानी पड़ती है. एक अखबार साउदर्न मेट्रोपोलिस ने गुरुवार को खबर प्रकाशित की, जिसमें बताया गया कि बीजिंग और ग्वांगझू में स्थानीय अधिकारी कुछ कोरोना पॉजिटिव मरीजों को सरकारी फैसिलिटी के बजाय घर में ही क्वारंटीन करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, बाद में अखबार ने खबर डिलीट कर दी. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, उसने जब स्थानीय अधिकारियों से पुष्टि करनी चाही तो कोई जवाब नहीं मिला. 

यह भी पढ़ें- Omar Laden Interview: ओसामा बिन लादेन के बेटे का बड़ा खुलासा, कहा- 'मेरे पिता ने मेरे कुत्तों पर रासायनिक हथियारों का किया था टेस्ट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget