एक्सप्लोरर

Omar Laden Interview: ओसामा बिन लादेन के बेटे का बड़ा खुलासा, कहा- 'मेरे पिता ने मेरे कुत्तों पर रासायनिक हथियारों का किया था टेस्ट'

Omar Laden Interview: लादेन के बेटे उमर ने एक समाचार पत्र के साथ इंटरव्यू में ये सनसनीखेज खुलासे किए. उसने बताया कि वह ‘पीड़ित’ है और पिता के साथ बिताए ‘बुरे समय’ को भुलाने की कोशिश कर रहा है.

Al-Qaeda Chief Osama Bin Laden Son Interview: अलकायदा के मारे जा चुके प्रमुख ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद उसके बेटे ने किया है. बेटे ने दावा किया है कि उसका पिता उसे अपने नक्शेकदम पर चलने का प्रशिक्षण दे रहा था और जब वह बच्चा था, तब उसने अफगानिस्तान में उससे बंदूक चलवाई थी और उसके कुत्तों पर रासायनिक हथियारों का परीक्षण भी किया था.

लादेन के बेटे उमर ने कतर की यात्रा के दौरान ‘द सन’ समाचार पत्र के साथ एक इंटरव्यू में ये सनसनीखेज खुलासे किए. उसने बताया कि वह ‘‘पीड़ित’’ है और अपने पिता के साथ बिताए ‘‘बुरे समय’’ को भुलाने की कोशिश कर रहा है.

9/11 हमले से पहले छोड़ा था अफगानिस्तान

पेशे से चित्रकार 41 वर्षीय उमर अब फ्रांस में अपनी पत्नी जैना के साथ रहता है. उमर ने इस इंटरव्यू में आगे बताया कि ओसामा बिन लादेन ने उससे कहा था कि वह उसके काम को आगे बढ़ाने के लिए चुना गया बेटा है, लेकिन उसने न्यूयॉर्क में 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से कुछ महीने पहले अप्रैल 2001 में अफगानिस्तान छोड़ने का फैसला किया था और वह ऐसा करने में सफल भी रहा था.

बुरे समय को भूलने की कोशिश

उमर ने अपने कुत्तों पर रासायनिक हथियारों के परीक्षण का जिक्र करते हुए कहा, ‘उन्होंने (लादेन के गुर्गों ने) इसे मेरे कुत्तों पर आजमाया और मैं इससे खुश नहीं था. मैं बुरे समय को भूलने की हर संभव कोशिश करता हूं. यह बहुत मुश्किल है. आप हर समय पीड़ा में रहते हैं.’

11 सितंबर को क्या-क्या हुआ?

11 सितंबर 2001 का दिन सिर्फ अमेरिका ही नहीं पूरी दुनिया के लिए दहशत भरा था. धमाकों ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश को हिला कर रख दिया था. आतंकी संगठन अलकायदा ने 11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर दो विमानों के जरिये हमला कर दहशत फैला दिया. सुबह करीब 8.30 बजे के दौरान 45 मिनट के अंदर ही 110 मंजिला वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दो इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. 

ये भी पढ़ें

IPS Impersonator Case: फर्जी IPS मामले में मंत्री गांगुला कमलाकर समेत TRS के 2 नेताओं से पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget