एक्सप्लोरर

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बोले-अरब देशों से शिकायत के बाद आएगा सैलाब, BJP बोली- छवि खराब कर रहे

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरूल इस्लाम ने एक विवादित बयान दिया है.उन्होंने लिखा कि जिस दिन मुसलमानों ने अरब देशों से अपने खिलाफ जुल्म की शिकायत कर दी उस दिन ठीक नहीं होगा.

नई दिल्ली: दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरूल इस्लाम के एक फेसबुक पोस्ट पर विवाद शुरू हो गया है. जफरूल इस्लाम ने अपने फेसबुक पर लिखा कि जिस दिन मुसलमानों ने अरब देशों से अपने खिलाफ जुल्म की शिकायत कर दी, सैलाब आ जाएगा. बीजेपी की ओर से इस बयान का विरोध किया गया है. बीजेपी ने कहा है कि जफरूल इस्लाम देश की छवि खराब कर रहे हैं.

झूठ का सहारा लेकर जफरूल इस्लाम खान के पोस्ट पर जो लिखा गया वो उनके पद के दायित्वों पर सवाल खड़े करता है. जफरूल इस्लाम ने लिखा, ''भारतीय मुस्लिमों के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद कुवैत. हिंदुत्व विचारधारा के लोग सोचते हैं कि कारोबारी हितों की वजह से अरब देश भारत के मुस्लिमों की सुरक्षा की चिंता नहीं करेंगे .वो भूल गए भारतीय मुस्लिमों का अरब और मुस्लिम देशों से कैसे रिश्ते हैं. जिस दिन मुसलमानों ने अरब देशों से अपने खिलाफ जुल्म की शिकायत कर दी, सैलाब आ जाएगा.'' बता दें कि यह पोस्ट 28 अप्रैल को लिखी गई है.

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बोले-अरब देशों से शिकायत के बाद आएगा सैलाब, BJP बोली- छवि खराब कर रहे

कुवैत को धन्यवाद देने और दुनिया में देश की गलत छवि पेश करने के लिए जफरूल इस्लाम ने जिस पोस्ट को आधार के तौर पर चुना वो झूठा और फर्जी है. पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर कुवैत के हवाले से से भारत में मुस्लिमों के साथ अत्याचार के झूठे दावे को लेकर ऐसे ही भ्रामक पोस्ट लिखे जा रहे हैं. भारत की धार्मिक बदनामी की एक मुहिम चलाई जा रही है.

Dr. alshoreka नाम के शख्स के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि कुवैत के मंत्रीपरिषद ने भारत में मुस्लिमों पर धार्मिक हमले की निंदा की है. लेकिनसच ये है कि कुवैत सरकार ने भारत को लेकर ना तो कोई ऐसा ट्वीट किया है और ना ही कोई बयान दिया है.

27 अप्रैल को ही विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ''भारत के लिए फैला जा रहे भ्रामक पोस्ट से कुवैत सरकार का कोई लेना-देना नहीं है. कुवैत सरकार ने भरोसा दिलाया है कि वो भारत के साथ प्रगाढ़ दोस्ती चाहते हैं. भारत के आंतरिक मामलों में दखल पर कुवैत किसी के साथ नहीं है.''

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा की आम थी कि कुवैत के शाही परिवार और सरकार के नाम पर झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं. लेकिन जफरूल इस्लाम खान ने ना तो उस पर ध्यान दिया और ना ही नहीं 27 अप्रैल को बताई विदेश मंत्रालय की जानकारी की.

बीजेपी ने जफरूल इस्लाम के इस्तीफे की मांग की है. बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा, ''दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख, ज़फ़रुल इस्लाम ने किसी भी सरकारी अधिकारी / डीएम / पुलिस / डॉक्टर / बीडीओ या सरकार के किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है. इस कट्टर व्यक्ति को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.''

ये भी पढ़ें-

Coronavirus: अमेरिका में पिछले 24 घंटों में सामने आए 25 हजार नए केस, अबतक करीब 60 हजार की मौत

Lockdown में कुकिंग से गर्लफ्रेंड कृति को इंप्रेस कर रहे हैं पुलकित सम्राट, बनाई ये खास डिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: आमिर खान के फैन हुए गुरु सतीशाचार्य, बोले - 'वो समाज के लिए...'
Exclusive: आमिर खान के फैन हुए गुरु सतीशाचार्य, बोले - 'वो समाज के लिए...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
PM मोदी-शाह पर खरगे के बयान पर शिवराज का पलटवार - 'कांग्रेस की यह...'
PM मोदी-शाह पर खरगे के बयान पर शिवराज का पलटवार - 'कांग्रेस की यह...'

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
स्मित माछर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, माथा चूमा, बोले - 'हमें गर्व है कि...'
स्मित माछर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, माथा चूमा, बोले - 'हमें गर्व है कि...'
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget