एक्सप्लोरर

जगनमोहन रेड्डी की सुरक्षा में चूक, भड़की YSRCP ने PM मोदी और अमित शाह से कर दी ये मांग

YS Jaganmohan Reddy Security Breach : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी हाल ही में हेलीकॉप्टर से रामागिरी गए थे, जहां पर भीड़ ने उनके हेलीकॉप्टर पर हमला कर दिया था.

YS Jaganmohan Reddy Security Breach: YSRCP नेता बी. सत्यनारायण ने गुरुवार (10 अप्रैल) को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी की सुरक्षा में चूक को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी की सुरक्षा में कथित चूक से जुड़े मामले में हस्तक्षेप करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क करेगी.

दरअसल, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी हाल ही में रामागिरी गए थे. जहां, रेड्डी के हेलीकॉप्टर पर भीड़ के हमला कर दिया और इससे हेलीकॉप्टर को थोड़ा नुकसान भी हुआ. इस घटना का जिक्र करते हुए सत्यनारायण ने आरोप लगाया कि यह घटना बुनियादी पुलिस सुरक्षा प्रदान करने में “सरकार की लापरवाही” का सबूत है.

हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद पूर्व सीएम सड़क मार्ग से हुए रवाना

सुरक्षा में हुई चूक की घटना के बाद हवाई यात्रा को असुरक्षित माना गया. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी को कथित तौर पर सड़क मार्ग से ही बेंगलुरु की यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

YSRCP नेता ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

सत्यनारायण ने एक प्रेस वार्ता में दावा किया, “राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की केंद्र सरकार ने सत्ता में आने के बाद जानबूझकर रेड्डी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा को कमजोर कर किया है. यह उनकी जान को खतरे में डालने की एक स्पष्ट साजिश है.” इसके अलावा सत्यनारायण ने रेड्डी को ‘पेशेवर हत्यारा’ कहने के लिए तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद एल. श्री कृष्ण देवरायलु की आलोचना की और उनकी परवरिश पर सवाल उठाया.

सतारूढ़ गठबंधन पर लगाया निशाना बनाने का आरोप

वहीं, YSRCP के नेता ने सवाल उठाया कि ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को कैसे असुरक्षित छोड़ा जा सकता है. उन्होंने सरकार पर ‘जानबूझकर लापरवाही’ करने और “व्यवस्थित दमन” के जरिए राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म कर रहा है, राजनीतिक प्रतिशोध के लिए पुलिस का गलत तरीके से उपयोग कर रहा है और पूरे राज्य में YSRCP के नेताओं के खिलाफ झूठे केस दर्ज कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget