एक्सप्लोरर

राजस्थान: छेड़छाड़ के आरोप में युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, निकाली परेड

आरोपियों ने घटना का वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि राठौड़ ने हाल में महिला को एक फोन भेंट किया था और शक है कि उनके बीच प्रेम प्रसंग हो सकता है.

कोटा: राजस्थान में झालावाड़ जिले के एक गांव में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 28 साल के शख्स को पीटा गया, जूतों की माला पहनाई गई और निर्वस्त्र करके परेड निकाली गई. पुलिस ने सोमवार को बताया कि राकेश राठौड़ की शिकायत पर आठ लोगों को जानबूझकर चोट पहुंचाने, मानहानि और गलत तरीके से रोकने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है.

खानपुर के क्षेत्राधिकारी राजीव परिहार ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर राठौड़ को भी गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ घर में अनाधिकार प्रवेश और यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि महिला के जनजातीय समुदाय से होने की वजह से उसके खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने आगे बताया कि महिला के पति ने राठौड़ और अपनी पत्नी को शनिवार शाम को अपने घर में पकड़ लिया था. लेकिन उसने कड़ी चेतावनी के बाद उसे जाने दिया. एक दिन बाद महिला के पति के दोस्तों ने राठौड़ को फोन करके बुलाया और फिर उसे पीटा, जूतों की माला पहनाई और बाघेर गांव में निर्वस्त्र करके उसकी परेड निकाली. इस मामले में परिहार ही जांच अधिकारी हैं.

पुलिस ने बताया कि राठौड़ मनरेगा की एक परियाजना में सुपरवाइजर है जबकि महिला राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करती है. परिहार ने बताया कि घटना के बाद नौ में से आठ आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला का पति फरार है. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने सरोला थाने में शिकायतें दर्ज कराई हैं.

उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि राठौड़ ने हाल में महिला को एक फोन भेंट किया था और शक है कि उनके बीच प्रेम प्रसंग हो सकता है.

वहीं आरोपी युवक ने बताया कि वह नरेगा मेट का कार्य करता है और महिला भी वहां मजदूरी का कार्य करती थी, जिसे उसने एक मोबाइल दिया था. मोबाइल गिफ्ट करने पर महिला के पति को प्रेम संबंधों का शक हुआ. इसलिए उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखवा कर बाद में उससे मारपीट की गई और निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया.

यह भी पढ़ें-

प्याज से केन्द्र सरकार का बैन हटाने का फैसला, 1 जनवरी से हो पाएगी निर्यात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget