एक्सप्लोरर

'मुझे नहीं पता', बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर फारूक अब्दुल्ला का चौंकाने वाला बयान

Violence on Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही वहां पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है.

Violence on Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही वहां पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातर हमलों की खबर सामने आ रही है. इस मामले को लेकर पूरे देश में रोष है. 

इसी बीच बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर जेकेएनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस बारे में आप को PM से पूछना चाहिए. 

जेकेएनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कही ये बात 

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर जेकेएनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मैंने इसके बारे में नहीं सुना है, मुझे नहीं पता, इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. आपको इस बारे में प्रधानमंत्री से पूछना चाहिए."

 

बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश में हिंदुओं पर जारी हमलों के बीच देश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने धार्मिक गुरुओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने धार्मिक गुरुओं से मुलाकात कर अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की सटीक जानकारी मांगी थी. 

बंगाल में विरोध प्रदर्शन जारी

 पश्चिम बंगाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने हिंदू संतों के साथ बांग्लादेश मुद्दे के खिलाफ रैली निकाली. इस दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा था, "बांग्लादेश में हमारे मंदिरों और हिंदुओं के ऊपर जो हमले हो रहे हैं उसे बंद किया जाए और विश्व समुदाय बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करे ये ही हमारी मांग है. जब तक हिंदुओं के ऊपर अत्याचार बंद नहीं होता तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा."

बांग्लादेशी दूतावास तक निकाला जाएगा विरोध मार्च 

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों के खिलाफ 200 से अधिक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले नागरिक संस्था के सदस्य अगले सप्ताह बांग्लादेशी दूतावास तक विरोध मार्च निकालेंगे.  

आरएसएस की दिल्ली इकाई के मीडिया एवं संचार विभाग के सह-प्रभारी रजनीश जिंदल ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘सिविल सोसाइटी ऑफ दिल्ली’ के बैनर तले बांग्लादेश दूतावास तक मार्च 10 दिसंबर को निकाला जाएगा. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को मनाया जाता है. 

(इनपुट भाषा के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget