एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री ने दिया ऐसा अजीब बयान जिसे सुन आप हो जाएंगे हैरान

मऊ जिले में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने अतिपिछड़ा, अतिदलित भागीदारी जनसभा का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में ओम प्रकाश राजभर मुख्य अतिथि थे.

नई दिल्ली: भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी कैबिनेट में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आज एक ऐसा बयान दिया जिसे सुन सभी हैरान रह गए. दरअसल मऊ जिले में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने अतिपिछड़ा, अतिदलित भागीदारी जनसभा का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में ओम प्रकाश राजभर मुख्य अतिथि थे.

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ''जब मैं दिल्ली गया था तो प्रधानमंत्री ने कहा कि धन्य हो ओमप्रकाश जी आप ने बिना पैसे के संगठन कैसे बना लिया? हमने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी हम जिस बिरादरी में पैदा हुए हैं उसके पास रुपया तो नहीं है लेकिन जितना आप की पार्टी उत्तर प्रदेश में एक महीने में खर्च करती होगी, उतने रुपये की हमारी बिरादरी वाले एक दिन में शराब पी जाते हैं.''

ओम प्रकाश राजभर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, ''अधिकारी लोगों को एलआईयू के भाई लोग बता देंगें कि भारतीय समाज पार्टी बहुत ही खतरनाक पार्टी है. हमारी पार्टी का झंडा पीला है और हम भगवान शंकर के पुजारी हैं. जो लोग कायदे से नहीं मानेंगे तो समझ लो जिस दिन में श्राप दे दूंगा पीलिया हो जायेगा, लेकिन हम ये नहीं चाहेंगे.''

उन्होंने कहा, "सब अपनी आदत में सुधार लाएं और कायदे से गरीबों की बात सुनी जाये नहीं तो सीएम के यहां शिकायत पहुचा देंगे. ऐसा सीएम हमने नहीं देखा है. सीएम के यहां से जांच आयी तो बस छुट्टी ही हो जायेगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?
CJP प्रदर्शन में जंतर-मंतर आएंगी ममता, बोलीं- प्रियंका के साथ हुआ बुरा बर्ताव
CJP प्रदर्शन में जंतर-मंतर आएंगी ममता, बोलीं- प्रियंका के साथ हुआ बुरा बर्ताव
‘TVK में BJP नाम लेने की...’, तमिलनाडु की विजय सरकार पर DMK का प्रहार
‘TVK में BJP नाम लेने की...’, तमिलनाडु की विजय सरकार पर DMK का प्रहार
'मुक्के मारे, लात मारी', कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की आपबीती
'मुक्के मारे, लात मारी', कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की आपबीती

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget