एक्सप्लोरर

30 जनवरी तक गन्ना किसानों का पूरा भुगतान करेगी योगी सरकार

गन्ना किसानों का 30 जनवरी तक पूरा भुगतान कराया जाएगा. 14 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान किसानों तक पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि मां-बेटी, बहन की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों का हर दर्द दूर किया जाएगा. गन्ना किसानों का 30 जनवरी तक पूरा भुगतान कराया जाएगा. 14 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान किसानों तक पहुंचेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आलू किसानों की समस्या पर सरकार चिंतित है. आलू का भाव 487 रुपये घोषित किया गया है. इसमें और बढ़ोत्तरी की जाएगी. मुख्यमंत्री ने बेटियों के साथ होने वाले अपराधों को लेकर कहा कि दुर्योधन और दुशासन को वहीं भेज देना चाहिए जहां उनकी जगह है. उन्होंने कहा कि मां-बेटी, बहन की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है.

बीजेपी सरकार ने कनेक्शन देने शुरू कर दिए हैं -योगी

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को  मेरठ जिले की मोहउद्दीनपुर चीनी मिल की क्षमता वृद्धि किए जाने के समय आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे. मेरठ में हवाई अड्डा बनाए जाने के साथ उद्योग लगाने की घोषणा करते हुए योगी ने सपा और बसपा की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों को नलकूप के कनेक्शन नहीं मिलते थे. बीजेपी सरकार ने कनेक्शन देने शुरू कर दिए हैं. युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खोले जा रहे हैं. छह लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया गया है. डेढ़ लाख का प्लेसमेंट हुआ है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ के किसान और नौजवानों की पहचान हमेशा से उनकी मेहनत और पुरुषार्थ रही है. सरकार किसान और नौजवानों को तरक्की के रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रही है. पहले की सरकारों ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया. चीनी मिलों को बर्बाद कर दिया. बीजेपी सरकार ने चीनी मिलों की हालत सुधारी है. मोहउद्दीनपुर मिल की क्षमता वृद्धि से किसानों को बहुत लाभ होगा.

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को पर्याप्त बिजली दिये जाने का दावा करते हुए कहा कि बिजली के मामले में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है. बिजली वितरण की नई नीति लागू की गई है. लाइन लॉस कम होगा तो बिजली आपूर्ति और बढ़ाएंगे.

भर्तियों में भ्रष्टाचार सामने आया तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी -सीएम

योगी ने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित की बात कही है. किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस में डेढ़ लाख पदों पर भर्ती की तैयारी है. 1.38 लाख शिक्षकों की भर्ती के साथ साथ चार लाख नौकरी देने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है. रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं. प्रदेश में ढाई लाख करोड़ रूपये का ​निवेश होगा, इससे करीब 15 लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. सभी भर्तियां बिना किसी भेदभाव और भ्रष्टाचार के की जाएंगी. यदि किसी भी स्तर पर भर्तियों में भ्रष्टाचार सामने आया तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. पुलिस को अपराध से निपटने की पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है, अब बहन बेटियों के साथ घटनाएं नहीं होनी चाहिए. बेटियों के साथ होने वाले अपराधों को लेकर उन्होंने कहा, ‘‘दुर्योधन और दुशासन को वहीं भेज देना चाहिए जहां उनकी जगह है.’’ मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा, ‘‘बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर मौन नहीं रहना चाहिए. हमने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो वादा किया था उसे पूरा करने का काम किया जा रहा है.’’

मुख्यमंत्री योगी ने शामली मुठभेड़ का जिक्र करते हुए कहा कि कैराना पहले भय का प्रतीक था. जाबांज जवानों की वजह से अब हालात बदल गए हैं. शहीद सिपाही अंकित तोमर को मैं नमन करता हूं. उन्हें विनम्र श्रृद्धांजलि देता हूं. जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, उन से लड़ने वालों को सरकार प्रोत्साहित करेगी. प्रदेश सरकार ने शहीदों के लिए सहायता राशि बढ़ाकर 50 लाख रूपये कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget