एक्सप्लोरर

CAA प्रदर्शनकारियों से वसूला गया जुर्माना वापस करने की तैयारी में योगी सरकार, घर-घर भेजेगी चेक

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कानपुर में वसूला गया जुर्माना वापस करने की कवायद शुरू हो चुकी है. कानपुर में 33 लोगों से 3 लाख 67 हजार रुपये वसूले गए थे.

नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के विरोध में हुई हिंसा के बाद प्रदेश सरकार ने उपद्रवियों से जुर्माना वसूल किया था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कानपुर में वसूला गया जुर्माना वापस करने की कवायद शुरू हो चुकी है. कानपुर में 33 लोगों से 3 लाख 67 हजार रुपये वसूले गए थे. जुर्माना वापसी के लिए प्रशासन की तरफ से चेक बनाकर तहसील को भेजी जा चुकी है. जहां से तहसील कर्मी संबंधित व्यक्तियों के घरों पर जाकर चेक देंगे.

सीएए-एनआरसी के विरोध में कई जगह बवाल हुए थे

बता दें कि सीएए और एनआरसी के विरोध में दिसंबर 2019 में कानपुर में कई जगह बवाल हुआ था. उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया था. शासन के आदेश पर आरोपियों से क्षतिपूर्ति की कार्रवाई की गई थी. बाबू पुरवा और बेकनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले 33 लोगों से जुर्माना वसूला गया था. सुप्रीम कोर्ट ने रिकवरी को गलत बताया था, जिसके बाद जुर्माना वापस करने का आदेश दिया गया. जिस पर प्रशासन ने जिन लोगों से जुर्माना वसूला था उनका जुर्माना वापस करने की तैयारी की है. 

रिकवरी से संबंधित कार्रवाई को वापस लेने के आदेश

गौरतलब है कि यूपी में सीएए विरोधी प्रदर्शन में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर योगी सरकार ने जवाब दाखिल किया था सरकार ने तब कहा था कि एंटी सीएए प्रदर्शन के मामले में अपर जिलाधिकारियों को भेजे गए वसूली के 274 नोटिस को वापस ले लिया गया है. सरकार ने यह भी बताया था कि मामले को नए ट्रिब्यूनल में भेजा गया है. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि वह रिकवरी से संबंधित कार्रवाई को वापस ले. साथ ही कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर कार्रवाई वापस नहीं की गई, तो हम कार्रवाई को खारिज कर देंगे, क्योंकि यह नियम के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें- 

हिजाब कभी धर्म का हिस्सा नहीं था, चुनावों की वजह से दिया गया तूल, हाईकोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक बयानों की बौछार

कर्नाटक HC के हिजाब फैसले पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया बड़ा बयान, बताया साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget