एक्सप्लोरर

UP Nursing School Admission 2022: योगी सरकार ने सात जिलों में खोले नर्सिंग स्कूल, 15 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन

UP Nursing Admission 2022: योगी सरकार ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए सात जिलों प्रयागराज, गोरखपुर, कन्नौज, आगरा, जिम्स ग्रेटर नोएडा आदि में नर्सिंग स्कूल खोलने की स्वीकृति दी है.

UP Nursing School Admission 2022: कोरोना से सबक सीखते हुए योगी सरकार 2.0 स्वास्थ्य विभाग की मज़बूती में जुट गयी है. सरकार का जोर है कि उत्तर प्रदेश को नर्सिंग और पैरा मेडिकल हब बनाया जाए और इसी मकसद से एक के बाद एक नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए स्वीकृति दी जा रही है. अब उत्तर प्रदेश राज्य मेडिकल फैकल्टी ने यह तय किया है कि 2022-23 के सत्र के लिए 15 जुलाई 2022 तक पंजीकरण और 24 जुलाई 2022 को प्रवेश परीक्षा करेगी. 

योगी सरकार ने सात जिलों में खोले नर्सिंग स्कूल 
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में योग्य नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टॉफ की कमी को दूर करने के मकसद से राज्य में 36 हजार से अधिक चिकित्सा शिक्षकों, सीनियर और जूनियर रेजिडेंट्स, नर्सिंग और पैरा मेडिकल संवर्ग आदि की नियुक्ति की गई है. इस क्षेत्र में अभी भी रोजगार और सरकारी नौकरी के अपार अवसर हैं. बता दें कि आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद प्रदेश में मात्र एक संस्थान वर्ष 1972 में कानपुर में खुला था. इसके बाद 2013 में तीन जिलों आगरा, झांसी और मेरठ को स्वीकृति दी गई, लेकिन मेरठ के अलावा कोई संचालित नहीं हो पाया. योगी सरकार ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए सात जिलों प्रयागराज, गोरखपुर, कन्नौज, आगरा, जिम्स ग्रेटर नोएडा, राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ और झांसी में न सिर्फ नर्सिंग स्कूल स्वीकृत किए हैं, बल्कि इनमें प्रधानाचार्य और प्रोफेसरों सहित 138 पदों का सृजन कर नियुक्ति भी कर दी है. इन संस्थानों में उच्च तकनीकी की लैब और अन्य संसाधनों को भी उपलब्ध कराया गया है. 

24 जुलाई को प्रवेश परीक्षा 
चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि यूपी में नर्सिंग और पैरा मेडिक्स में युवाओं के लिए अवसर ज्यादा हैं. इन क्षेत्रों में प्रदेश में लंबे अर्से बाद सीएम योगी के निर्देशानुसार सात नर्सिंग स्कूलों का संचालन शुरू किया गया है. इसके अलावा विभिन्न पदों का सृजन कर 36 हजार से अधिक युवाओं को मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों, नर्सिंग स्कूलों और पैरामेडिक्स आदि में नियुक्ति दी गई है. इसके बाद अब यह तय किया है कि 2022-23 के सत्र के लिए 15 जुलाई तक पंजीकरण और 24 जुलाई को प्रवेश परीक्षा करेगी. 

ये भी पढ़ें: Health Benefits Of Black Gram: दिमाग को तेज करने के अलावा वजन को भी करता है कंट्रोल, जानें क्या है ये चीज़

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget