एक्सप्लोरर

CM Yogi On Taliban: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- अगर तालिबान भारत की तरफ बढ़ता है तो ‘एयर स्ट्राइक’ है तैयार

UP CM On Taliban: योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मुहम्मद गोरी और आक्रांता गाजी के अनुयायी वोट बैंक के भय से हिन्दू रक्षक महाराजा सुहेलदेव के नाम से डरते हैं.

UP CM On Taliban: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि आज तालिबान से पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान परेशान हैं, लेकिन तालिबानी जानते हैं कि भारत की तरफ बढ़े तो ‘एयर स्ट्राइक’ (हवाई हमला) तैयार है. रविवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा के सामाजिक संपर्क अभियान के तहत आयोजित हो रहे सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनों की श्रृंखला में राजभर समाज के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ‘‘इस समय एक-एक व्यक्ति को जगाने का काम करना है, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली है और कोई अन्य देश भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है. आज तालिबान से पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान परेशान हैं, लेकिन तालिबानी जानते हैं कि भारत की तरफ बढ़े तो एयर स्ट्राइक तैयार है.’’

भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार योगी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘उनकी सोच परिवार के विकास तक सीमित है. पिता मंत्री और एक बेटा सांसद तो दूसरा बेटा एमएलसी बनना चाहता है, ऐसे राजनीतिक ब्लैकमेलरों की दुकान बंद करनी होगी.’’

योगी ने कहा, ‘‘मुहम्मद गोरी और आक्रांता गाजी के अनुयायी वोट बैंक के भय से हिन्दू रक्षक महाराजा सुहेलदेव के नाम से डरते हैं. इनको भय है कि सुहेलदेव का स्मारक बनने के बाद लोग गाजी को भूल जाएंगे और जनता राजनीतिक ब्लैकमेलरों को कूड़े में फेंक देगी, इसी भय से वे राष्ट्र रक्षक सुहेलदेव के स्मारक का अप्रत्यक्ष रूप से विरोध कर रहे थे.’’

पूर्व मंत्री एवं सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर का नाम लिये बिना योगी ने कहा, ‘‘मेरी कैबिनेट में राजभर समाज के दो मंत्री थे. कैबिनेट की बैठक में एक मंत्री ने बहराइच में बनने वाले महाराजा सुहेलदेव के स्मारक प्रस्ताव का विरोध किया था जबकि अनिल राजभर चाहते थे भव्य स्मारक बने. आज बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा है. भाजपा सरकार ने बहराइच मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर किया है. विपक्षी दलों से पूछा जाना चाहिए कि इन दलों ने महाराजा सुहेलदेव के लिए क्या किया?’’

गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व सहयोगी राजभर ने 2019 में भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ लिया था. विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को विकास से मतलब नहीं था क्योंकि उन्हें भक्तों पर गोली चलाने से ही फुर्सत नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘पहले रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं, अब प्रधानमंत्री जी ने अयोध्या में आकर भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया और वहां राम मंदिर का निर्माण हो रहा है.'

राज्य की पूर्ववर्ती सपा सरकार का नाम लिए बगैर योगी ने सवाल किया कि क्या अयोध्या में रामभक्तों की निर्मम हत्या करने वाले देश की जनता से माफी मांगने की हिम्मत जुटा पाएंगे? उन्होंने कहा, ‘‘अदालत ने भी आखिर हमें ही सही माना और आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है.’’ सम्मेलन को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद सकलदीप राजभर, विधायक विजय राजभर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप समेत कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया.

ये भी पढ़ें:

UP Elections: यूपी में बीजेपी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है या फिर कमल फूल के

CM Yogi in Ayodhya: काबुल नदी के पानी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 'जल अभिषेक', की रामलला की पूजा-अर्चना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget