एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath बोले-'एक योगी होने के नाते मैं किसी मस्जिद में नहीं जाउंगा,न कोई मुझे बुलाएगा'

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस चाहती थी कि विवाद बना रहे. कांग्रेस मंदिर दूर चाहती थी. कांग्रेस ने वोट के लिए विवाद पैदा किया. इन नेताओं को संवैधानिक मूल्यों की जरा सी भी जानकारी नहीं है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एबीपी न्यूज ने खास बातचीत में पूछा कि क्या आप अयोध्या में मस्जिद के निर्माण के शिलान्यास में जाएंगे? इस सवाल के जवाब में योगी ने कहा, ''मुख्यमंत्री के रूप में पूछेंगे तो हमें किसी धर्म, संप्रदाय, मजहब से कोई तकलीफ नहीं है. योगी के तौर पर पूछेंगे तो मैं कतई नहीं जाऊंगा."

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'मुझे अपनी उपासना को व्यक्त करने का पूरा अधिकार है. मुझे दूसरे के कार्य में जाने का कोई अधिकार नहीं है. याद रखें कि जब हम रोजा-इफ्तार में टोपी पहनकर बर्ताव करते हैं यह धर्मनिरपेक्षता नहीं है. यह जनता जानती है. मस्जिद शिलान्यास कार्यक्रम में न तो मुझे कोई बुलाएगा और न ही मैं जाऊंगा. जिस दिन मुझे बुला लेंगे धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाएगी.''

उन्होंने कहा, ''राम हर जगह हैं. उन्हें ढूंढने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन उन्हें वो स्थान मिलना चाहिए, जो जन्मभूमि है. 1885 में इस मामले का समाधान हो सकता था. लेकिन इसका समाधान नहीं निकाला गया. अंग्रेज भी इसका समाधान नहीं चाहते थे. संघर्ष चलता रहा. 1934 में कीर्तन शुरू हुआ. राम की तस्वीर लगा दी गई. 1949 में राम लला का प्रकटीकरण होता है. 1986 में ताला खुलता है. मुद्दा मंदिर निर्माण का नहीं था. मुद्दा जन्मभूमि का था. जन्मभूमि पर रामलला ही विराजमान होंगे इसको लेकर लड़ाई चल रही थी. राम के बहुत मंदिर हैं, सवाल मंदिर का नहीं है.''

सीएम का कांग्रेस पर निशाना सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस चाहती थी कि विवाद बना रहे. कांग्रेस मंदिर दूर चाहती थी. कांग्रेस ने वोट के लिए विवाद पैदा किया. इन नेताओं को संवैधानिक मूल्यों की जरा सी भी जानकारी नहीं है. संविधान के पृष्ठ पर राम, सीता को दिखाया गया. राम लोकतांत्रिक मूल्यों के मजबूत आधार हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा की ये आम जनता के लिए गौरव की बात है. जब कोर्ट में मामला था तो प्रधानमंत्री कभी अयोध्या नहीं गए. मैं मुख्यमंत्री के नाते जरूर गया था.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के नेताओं को सख्त हिदायत दी थी कि आप वेबजह बयानबाजी नहीं करें. कोर्ट का फैसला आने दें. उन्होंने कहा कि जब हमने मकान दिया, गैस दिया, किसानों को मदद दी तो हिंदू मुस्लिम नहीं किया. इसमें कोई मजहब नहीं था.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
'सोनम को अगर कुछ होता है तो...', अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget