एक्सप्लोरर

बेंगलूरु पहुंचे यूपी के सीएम योगी ने कहा- कर्नाटक में गोमांस को बढ़ावा देना रोके कांग्रेस सरकार

कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं इससे पहले बीजेपी ने राज्य में माहौल बनाना शुरू कर दिया है. रविवार को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कर्नाटक में थे

नई दिल्ली: कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं इससे पहले बीजेपी ने राज्य में माहौल बनाना शुरू कर दिया है. रविवार को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कर्नाटक में थे, बीजेपी की परिवर्तन रैली में योगी कांग्रेस पर जमकर बरसे, योगी ने एक बार फिर हिंदू कार्ड खेलते हुए कांग्रेस पर हमला बोला.

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस जाति के आधार पर समाज को बांटने पर तुली है. योगी ने दावा किया, ‘‘पार्टी (कांग्रेस) एक बोझ ... देश के लिए एक समस्या बन गई है.’’

योगी ने एक जनसभा में दावा किया, ‘‘भ्रष्टाचार, उसकी विभाजनकारी राजनीति और उसकी विकास विरोधी नीतियों के कारण, कर्नाटक राज्य पांच वर्ष पीछे चला गया है. भ्रष्ट कांग्रेस, कर्नाटक का इस्तेमाल एक एटीएम के रूप में कर रही है.’’

योगी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वह केवल अपनी हिन्दू जड़ों को याद कर रहे है. उन्होंने दावा किया, ‘‘सिद्धारमैया का खुद को एक हिन्दू कहना ठीक वैसे ही है जैसे गुजरात चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मंदिरों में जाना.’’

उन्होंने कहा कि हालांकि खुद को एक हिन्दू कहना तब तक उपयुक्त नहीं है जब तक वह (सिद्धारमैया) बीफ खाने का समर्थन करते रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘ कर्नाटक में जब बीजेपी सरकार थी तो उसने एक गौ वध विरोधी कानून पारित किया था लेकिन कांग्रेस ने इसे रद्द कर दिया.’’

योगी ने राज्य में ‘‘बिगड़ती’’ कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के लिए सिद्धारमैया पर निशाना साधा और दावा किया कि पांच वर्षों में आरएसएस या संघ परिवार से संबद्ध 22 लोगों की हत्या हुई है.

उन्होंने दावा किया कि इसके विपरीत उत्तर प्रदेश में जब से उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तब से सांप्रदायिक हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है.

योगी ने तीन तलाक विधेयक को लेकर राज्य सभा की कार्यवाही को बाधित करने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ‘‘मुस्लिम विरोधी’’ और ‘‘महिला विरोधी’’ हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget