एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने जारी की लॉकडाउन 4.0 से जुड़ी गाइडलाइन, जानें यूपी में क्या खुलेगा क्या नहीं

योगी सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक शादी की अनुमति दी जाएगी. हालांकि शादी में 20 लोगों से ज्यादा शामिल नहीं हो सकेंगे.

लखनऊ: केंद्र सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लॉकडाउन 4.0 के संबंध में सोमवार को नई गाइडलाइंस जारी कर दी है. प्रदेश के मुख्य सचिव आर. के. तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा. इस दौरान सभी तरह की सामान्य विमान यात्राएं, मेट्रो रेल सेवाएं, स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर, शॉपिंग मॉल थिएटर, असेंबली हॉल, सभी पूजा स्थल पहले की तरह ही बंद रहेंगे.

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक राज्यों की आपसी सहमति के साथ यात्री वाहनों और बसों का अंतरराज्यीय आवागमन और राज्यों द्वारा निर्धारित किए गए यात्री वाहन और बसों के प्रदेश के अंदर आवागमन के लिए अभी अनुमति नहीं दी गई है. इसके लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे.

कंटेनमेंट एरिया, बफर, रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन का निर्धारण केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही किया जाएगा. कंटेनमेंट एरिया के बाहर सभी तरह की औद्योगिक गतिविधियों की इजाजत होगी, लेकिन इनमें मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा.

सभी बाजारों को इस तरह खोला जाएगा कि हर दिन अलग-अलग बाजार खुलें और सामाजिक दूरी के साथ अन्य सभी प्रकार के निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो. मुख्य सब्जी मंडी अब सुबह 4 बजे से 7 बजे तक खुलेगी. फल और सब्जी मंडियों को बड़े और खुले स्थानों पर स्थापित कर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आम लोगों के लिए खोला जा सकेगा.

शहरी क्षेत्र में कोई भी साप्ताहिक मंडी नहीं लगेगी, जबकि ग्रामीण इलाकों में सामाजिक दूरी के साथ साप्ताहिक मंडी लगाने की इजाजत होगी. मिठाई की दुकानें भी खोलने की इजाजत दी जाएगी, लेकिन उन पर सिर्फ बिक्री का काम होगा. वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी. बारात घर खोले जाएंगे लेकिन शादी से पहले पूर्व अनुमति लेना जरूरी होगा. शादी में 20 लोगों से ज्यादा को शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

पटरी व्यापारियों को अपना काम करने की इजाजत होगी, लेकिन उन्हें भी मास्क और ग्लव्स का इस्तेमाल करना होगा. साथ ही उन्हें सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सिर्फ खुले स्थानों पर बिक्री करने की इजाजत होगी. प्रिंटिंग प्रेस और ड्राई क्लीनर क्लीनिंग की दुकानें खोलने की भी इजाजत होगी.

नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों को इमरजेंसी और आवश्यक ऑपरेशन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की अनुमति और सभी सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण के बाद ही खोलने की इजाजत दी जाएगी. अब राज्य के अंदर और उसके बाहर चिकित्सा व्यवसायियों, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और एंबुलेंस को बिना किसी रोक-टोक के आवागमन की इजाजत होगी.

ये भी पढ़ें

दिल्ली: ऑड-ईवन फॉर्मूले के साथ आज से खुलेंगी कनॉट प्लेस और खान मार्केट की दुकानें महाराष्ट्र में अब तक 1 लाख 41 हजार यात्रियों को स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों से पार कराया गया बॉर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget