एक्सप्लोरर

दिल्ली: ऑड-ईवन फॉर्मूले के साथ आज से खुलेंगी कनॉट प्लेस और खान मार्केट की दुकानें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि मंगलवार से ऑड-ईवन फॉर्मूले के साथ दिल्ली में कई बाजारों को खोला जाएगा.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के चौथे चरण में दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिलने वाली है. दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस को मंगलवार को खोल दिया जाएगा. इसके साथ खान मार्केट में भी दुकानें खोली जाएंगी. हालांकि दिल्ली के कई बड़े मार्केट जैसे सदर बाजार, चांदनी चौक अभी भी बंद रहेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की.

सीएम केजरीवाल ने बताया, "मंगलवार से ऑड-ईवन फॉर्मूले के तहत कई दुकानों को खोला जाएगा." उन्होंने कहा, ''कनॉट प्लेस पर ऐसे इंतजाम किए हैं कि वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना मुश्किल नहीं होगा." उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वहीं नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा, "हम ऑड-ईवन फॉर्मूले से निराश हैं. सभी बाजारों में एक ही नियम लागू करने के बजाय, सरकार को निर्णय बाजार के अनुसार लेना चाहिए."

सरोजनी नगर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा, "सरोजनी नगर के बाजारों में दुकानें मंगलवार से खुलेंगी. हमनें सोमवार को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और फैसला किया कि बाजार के आठों दरवाजों में से प्रत्येक में एक पुलिसकर्मी और एक बाजार का प्रतिनिधि सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग डिवाइस के साथ बैठेगा."

सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "ऑड-ईवन फॉर्मूला व्यावसायिक कार्यों के लिए सुचारू रूप से काम नहीं कर सकता है. दिल्ली में व्यापारी सामान की खरीद के लिए एक-दूसरे पर निर्भर हैं और ऑड-ईवन स्कीम की स्थिति में व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से फिर से शुरू नहीं हो पाएंगी. ये ग्राहकों के लिए भी काफी असुविधाजनक है."

ये भी पढ़ें

बिहार ने दी हर दिन 50 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अनुमति- पीयूष गोयल

दिल्ली: अल्फाबेट के आधार पर खुलेंगी औद्योगिक इकाइयां, A से L और M से Z वाले नाम के लिए अलग-अलग टाइमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget