एक्सप्लोरर

राम मंदिर का महंत योगी आदित्यनाथ कनेक्शन, राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं गोरखनाथ मंदिर की तीन पीढ़ियां

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर पर फ़ैसला सुनाया तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ टकटकी लगाए टीवी देख रहे थे. फ़ैसला सुनते ही वे अपनी कुर्सी से उठे और हाथ जोड़ कर भगवान राम को प्रणाम किया.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर पर फ़ैसला सुनाया तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ टकटकी लगाए टीवी देख रहे थे. फ़ैसला सुनते ही वे अपनी कुर्सी से उठे और हाथ जोड़ कर भगवान राम को प्रणाम किया. फिर कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट कर अपने गुरुओं को श्रद्धांजलि दी. योगी ने गोरक्षपीठ के महंत रहे दिग्विजय नाथ और अवैद्यनाथ का स्मरण किया. गोरखनाथ मंदिर की तीन पीढ़ियां राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं.

राम मंदिर आंदोलन की बात आदित्यनाथ और उनके गुरू के बिना पूरा नहीं हो सकती है. मंदिर की लड़ाई में कई मौक़ों पर गोरखनाथ मंदिर ने अगुवाई की. योगी आदित्यनाथ इसी मंदिर के महंत हैं. वे नाथ संप्रदाय के अगुआ माने जाते हैं जिसके अनुयायी देश भर में फैले हुए हैं.

अयोध्या मामला: SC के 69 सालों के इतिहास में शनिवार को आया शायद पहला फैसला

राम जन्म भूमि मामले में जब भी कोई महत्वपूर्ण घटना घटी, गोऱक्ष पीठ किसी न किसी तरह इससे जुड़ा रहा. सबसे पहले बात कर लें रामलला के प्रकट होने की. ये घटना 23 सितंबर 1949 की है. जब कुछ लोगों ने विवादित ढाँचे के मेन गुंबद के ठीक नीचे रामलला की मूर्ति रख दी. इस दौरान महंत दिग्विजय नाथ कुछ साधु संतों के साथ भजन कीर्तन कर रहे थे.

दिग्विजय नाथ के शिष्य महंत अवैद्यनाथ भी राम मंदिर आंदोलन के अगुवा रहे. अयोध्या में जब मंदिर आंदोलन का ताला खुला तो देश भर में हंगामा मच गया. उन दिनों राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री हुआ करते थे. एक स्थानीय वकील उमेश चंद्र पांडे की अपील पर फ़ैज़ाबाद के जज ने ताला खोलने का आदेश पारित कर दिया.

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- विवादित जमीन रामलला को, सुन्नी वक्फ बोर्ड को मिले 5 एकड़ जमीन

मुस्लिम समुदाय ने इसका बहुत विरोध किया. जब राम मंदिर का ताला खुला तो महंत अवैद्यनाथ अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे. राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष रामचंद्र परमहंस के साथ मिल कर उन्होंने मंदिर आंदोलन को आगे बढ़ाया.

उनके निधन के बाद उनके शिष्य योगी आदित्यनाथ ने ये ज़िम्मेदारी सँभाल ली. उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी बना कर हज़ारों नौजवानों को इससे जोड़ा. योगी की सेना हिंदू वाहिनी राम मंदिर बनाने की लड़ाई में जुट गई. उग्र हिंदुत्व के प्रतीक योगी ने हर मंच से राम मंदिर के निर्माण का वादा किया.

देश की सबसे बड़ी अदालत ने उनकी ये मुराद भी पूरी कर दी. अयोध्या में जिस जगह पर रामलला विराजमान हैं, वहीं अब भव्य मंदिर बनेगा. जब ये सब होगा, योगी यूपी के मुख्य मंत्री हैं. योगी ने ही अयोध्या में दीवाली मनाना शुरू किया. उनकी सरकार ने ही दुनिया की सबसे ऊँची राम की मूर्ति बनाने का भी फ़ैसला किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 राज्यों के चुनाव से पहले BJP बदल रही टीम, इन 7 चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी
5 राज्यों के चुनाव से पहले BJP बदल रही टीम, इन 7 चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी
Xप्लेन: दलित मुद्दे पर कांग्रेस का फोकस क्यों, उत्तराखंड-पंजाब में फुल एक्टिव, जानिए
Xप्लेन: दलित मुद्दे पर कांग्रेस का फोकस क्यों, उत्तराखंड-पंजाब में फुल एक्टिव, जानिए
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
13 साल से फरार हरनेक सिंह को US लाया गया भारत, इमिग्रेशन अधिकारी बनकर की थी ठगी
13 साल से फरार हरनेक सिंह को US लाया गया भारत, इमिग्रेशन अधिकारी बनकर की थी ठगी

वीडियोज

Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'जो भी IPL से आया', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
Embed widget