एक्सप्लोरर

टूलकिट मामले पर बवाल, बाबा रामदेव बोले- कुंभ मेले और हिंदू धर्म को बदनाम करना सामाजिक अपराध

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि टूलकिट के माध्यम से कुंभ मेले और हिंदू धर्म को बदनाम करना एक सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक साजिश और अपराध है.

नई दिल्ली: कोरोना काल में कुंभ मेले का आयोजन कराए जाने पर सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इस बीच योग गुरु रामदेव का कहना है कि टूलकिट के माध्यम से कुंभ मेले और हिंदू धर्म को बदनाम करना सामाजिक अपराध है.

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, 'टूलकिट के माध्यम से कुंभ मेले और हिंदू धर्म को बदनाम करना एक सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक साजिश और अपराध है. मैं ऐसा करने वाले लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे राजनीति कर सकते हैं लेकिन हिंदुओं का अपमान न करें. यह देश आपको माफ नहीं करेगा. मैं लोगों से ऐसी ताकतों का बहिष्कार और विरोध करने की अपील करता हूं.'

बता दें कि बाबा रामदेव का ये बयान तब आया है जब हाल ही में बीजेपी ने कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है. इस दौरान एक टूलकिट का हवाला देते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में अपमानित और बदनाम करने की कोशिश की है.

दर्ज की एफआईआर

वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर फर्जी टूलकिट तैयार करने का आरोप लगाया और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सत्ताधारी दल के कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ राजधानी दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बता दें कि टूलकिट एक प्रकार का दस्तावेज होता है जिसमें अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए बिंदुवार मुद्दे होते हैं. अभियान को धार देने के लिए इन्हीं मुद्दों पर विरोधियों को घेरने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाता है.

जेपी नड्डा का हमला

वहीं कथित टूलकिट मामले में कांग्रेस पर हमला करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि समाज को बांटने, अन्य के खिलाफ जहर उगलने में कांग्रेस को महारत हासिल है. जब देश कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है तो भारत कांग्रेस के इस रवैये को भी देख रहा है. मैं कांग्रेस से आग्रह करूंगा कि वह टूलकिट मॉडल से आगे निकले और कुछ रचनात्मक करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget