एक्सप्लोरर

येदुरप्पा का 3 दिन का कार्यकाल: सबसे कम समय के CM की जमात में हुए शामिल

महज कुछ ही दिनों के मुख्यमंत्रियों की जमात में भाजपा के इन प्रादेशिक क्षत्रप ने एक दशक पहले कदम रखा था. 2007 में येदुरप्पा को बस आठ दिन बाद ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

नई दिल्लीः कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर बी एस येदुरप्पा का तीन दिन का कार्यकाल भारतीय इतिहास में छोटे कार्यकाल वाले कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में शामिल हो गया है. भाजपा के इस 75 वर्षीय नेता को 17 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज होने वाले शक्ति परीक्षण का सामना करने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

महज कुछ ही दिनों के मुख्यमंत्रियों की जमात में भाजपा के इन प्रादेशिक क्षत्रप ने एक दशक पहले कदम रखा था. 2007 में येदुरप्पा को बस आठ दिन बाद ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

जगदंबिका पाल/यूपी जगदंबिका पाल का 1998 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे छोटा कार्यकाल रहा. कल्याण सिंह सरकार की बर्खास्तगी के बाद पाल को 21 फरवरी की देर रात को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी गयी थी. अगली ही सुबह उच्च न्यायलय ने इस फैसले को पलट दिया और उन्हें एक दिन का मुख्यमंत्री कहा जाने लगा.

सतीश प्रसाद सिंह/बिहार महज कुछ दिनों के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले अन्य नेताओं में बिहार में सतीश प्रसाद सिंह हैं. उन्हें 1968 में 28 जनवरी से एक फरवरी तक महज पांच दिनों के लिए अंतरिम मुख्यमंत्री बनाया गया था. वह जनता क्रांति दल सरकार को हराकर कांग्रेस को वापस सत्ता में लाए थे. सिंह के बाद आये बी पी मंडल भी महज 31 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रह पाये.

ओम प्रकाश चौटाला/हरियाणा हरियाणा में ओम प्रकाश चौटाला 1990 में पांच दिन और 1991 में 14 दिनों के लिए मुख्यमंत्री रहे.

एस सी मराक/मेघालय इसी प्रकार मेघालय में कांग्रेस नेता एस सी मराक 1998 में महज तीन दिन सत्ता में रहे.

जानकी रामचंद्रन/तमिलनाडु तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम जी रामचंद्रन के निधन के बाद जनवरी 1988 में उनकी विधवा जानकी रामचंद्रन का बतौर मुख्यमंत्री महज 23 दिन का कार्यकाल रहा.

सी एच मोहम्मद कोया/केरल केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता सी एच मोहम्मद कोया 1979 में 45 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर टिक पाये. वह राज्य के सबसे कम कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
Xप्लेन: 5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?
5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget