एक्सप्लोरर

SCO Meet: व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग उजबेकिस्तान में करेंगे मुलाकात, जानिए क्या हैं इस मीटिंग के मायने

SCO Summit: उज्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाली एससीओ समिट के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होगी. इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

Xi Jinping-Vladimir Putin Meeting: रूस के राष्ट्रपति (Russian President) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और चीन के राष्ट्रपति (Chinese President) शी जिनपिंग (Xi Jinping) अगले सप्ताह उजबेकिस्तान (Uzbekistan) में मुलाकात करने वाले हैं. इस बात की जानकारी रूस के अधिकारी ने दी है. चीन में रूस के राजदूत एंड्री डेनिसोव ने कहा कि दोनों नेता 15 से 16 सितंबर को उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद (Samarkand) में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेल (SCO Summit) में मुलाकात करेंगे.

वहीं रूस की समाचार एजेंसी तास ने डेनिसोव के हवाले से अपनी खबर में कहा है कि अब से 10 दिन से भी कम समय में हमारे नेताओं की एक और बैठक समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन में होगी. हम इसके लिए तैयार हैं. इससे पहले पुतिन औऱ जिनपिंग की मुलाकात फरवरी के महीने में बीजिंग में हुई थी. इसके अलावा, शी जिनपिंग की कोरोना महामारी के बाद ये पहली विदेश यात्रा है.

क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

एससीओ शिखर सम्मेलन में पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात को इसलिए बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि इस मुलाकात के बाद अमेरिका को चीन और रूस का साझा संदेश भी जाएगा. दोनों ही देशों की अमेरिका से तनातनी चल रही है. एक तरफ जहां यूक्रेन से युद्ध के बाद रूस और अमेरिका आमने-साने खड़े हैं तो वहीं, ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका एक दूसरे को आंख दिखा रहे हैं. इस मुलाकात के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया भी आ सकती है.

15-16 सितंबर को होगा एससीओ शिखर सम्मेलन

एससीओ प्रमुखों की राज्य परिषद का 2022 का वार्षिक शिखर सम्मेलन (SCO Summit) 15-16 सितंबर को समरकंद (Samarkand) में होगा. उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) ने 17 सितंबर, 2021 को ताजिकिस्तान से संगठन की अध्यक्षता संभाली. इस सम्मेलन में अधिकार बढ़ाने, क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने, गरीबी कम करने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास करने पर चर्चा हो सकती हैं. पाकिस्तान (Pakistan) भारत के साथ एससीओ शिखर सम्मेलन (SCO Summit) में हिस्सा लेने से पहले अपने रुख में नरमी ला रहा है. शहबाज शरीफ समरकंद में आगामी एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले भारत के करीबी सहयोगी देशों को पिघलने की कोशिश रहा है.

ये भी पढ़ें: China: खत्म हो रहा है शी जिनपिंग का दूसरा कार्यकाल, माओ के बाद चीन के सबसे शक्तिशाली नेता के तौर पर उभरे

ये भी पढ़ें: China News: चीन ने सेमीकंडक्टर को लेकर नए अमेरिकी कानून का क्यों किया विरोध, जानें ड्रैगन क्यों है परेशान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget