एक्सप्लोरर

WTC ग्रुप के प्रमोटर आशीष भल्ला गिरफ्तार, तीन हजार करोड़ के घोटाले में ED का एक्शन

Ashish Bhalla arrested: ईडी ने WTC ग्रुप के प्रमोटर आशीष भल्ला को गिरफ्तार कर लिया है. रियल एस्टेट में तीन हजार करोड़ के घोटाले पर पीएमएलए के तहत उनकी गिरफ्तारी की गई है.

WTC Promoter Ashish Bhalla arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने डब्ल्यूटीसी ग्रुप के प्रमोटर आशीष भल्ला को गिरफ्तार कर लिया है. रिएल एस्टेट में तीन हजार करोड़ रुपये के घोटाले में एजेंसी ने ये कार्रवाई की है. 

ईडी ने आशीष भल्ला को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. भल्ला पर आरोप है कि उन्होंने निवेशकों से तीन हजार करोड़ रुपये लेकर उन्हें अश्योर्ड रिटर्न का झांसा दिया और पैसा शेल कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया. जांच में खुलासा हुआ कि सैकड़ों करोड़ रुपये विदेश, खासकर सिंगापुर भेजे गए, जिससे उनके परिवार के लोगों को फायदा पहुंचा.

ईडी ने छह मार्च को किया गिरफ्तार

केंद्रीय एजेंसी ने 6 मार्च 2025 को WTC ग्रुप के प्रमोटर आशीष भल्ला को गिरफ्तार किया. जिसके बाद गुरुग्राम की कोर्ट ने उन्हें छह दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया. ईडी ने 27 फरवरी को आशीष भल्ला के ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन वो फरार हो गए थे. 

दिल्ली-नोएडा समेत कई जगहों पर हुई थी छापेमारी 

ईडी ने 27 फरवरी 2025 को डब्ल्यूटीसी बिल्डर, उसके प्रमोटर आशीष भल्ला और भूटानी समूह के ठिकानों पर छापेमारी की थी. एजेंसी ने दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में करीब 12 जगहों पर छापा मारा था. अधिकारियों ने बताया कि फरीदाबाद और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा  की ओर से डब्ल्यूटीसी बिल्डर, भल्ला और भूटानी समूह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद ये मामला ईडी को ट्रांसफर कर दिया गया था. 

10 साल में भी पूरे नहीं हुए प्रोजेक्ट

अधिकारियों ने बताया कि WTC ग्रुप की फरीदाबाद, नोएडा समेत कई जगहों पर प्रोजेक्ट हैं. उसके खिलाफ आरोप हैं कि उसने निवेशकों से एक हजार करोड़ रुपये का लोन लिया है, लेकिन पिछले 10-12 सालों में भी प्रोजेक्ट पूरे नहीं हुए हैं. भूटानी इंफ्रा कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि उसने WTC ग्रुप से इस महीने की शुरुआत में ही संबंध तोड़ लिए और अब ईडी की जांच में पूरा सहयोग कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
CJP के प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget