एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: कैमरे पर रो पड़ीं साक्षी मलिक, कहा- एक महिला होकर अगर वो ये बात...

Sakshi Malik Video: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे रहे पहलवानों पर पीटी उषा ने अनुशानहीनता का आरोप लगाया तो साक्षी मलिक कैमरे सामने भावुक हो गईं.

Sakshi Malik On PT Usha Remark: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली में देश के दिग्गज पहलवान धरने पर बैठे हैं. इस बीच गुरुवार (27 अप्रैल) को ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक मीडिया से बात करते हुए कैमरे के सामने इतना भावुक हो गईं कि रो पड़ीं. वह भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा की प्रतिक्रिया पर जवाब दे रही थीं. पीटी उषा ने गुरुवार को ही पहलवानों के धरने पर सवाल खड़ा करते हुए उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया था. 

साक्षी मलिक ने कहा, ''...बहुत दुख हुआ क्योंकि एक महिला खिलाड़ी होकर वो (पीटी उषा) महिला खिलाड़ियों की नहीं सुन रही हैं. हम बचपन से उनको फॉलो करते आए हैं, कहीं न कहीं उनसे इंस्पायर्ड (प्रेरित) भी हुए हैं कि उन्होंने देश के लिए इतना अच्छा किया है...  लेकिन एक महिला होकर अगर वो ये बात बोल सकती हैं तो... कहां इनडिसिप्लिन (अनुशासनहीनता) कर दिया, हम तो शांति से यहां बैठे हैं. हम बैठते भी नहीं यहां अगर हमारी सुनवाई हो जाती. तीन महीने वेट (इंतजार) करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, इसीलिए हमें ये मजबूरन करना पड़ रहा है.''

साक्षी मलिक का वीडियो

क्या कहा था पीटी उषा ने?

भारत की उड़नपरी के नाम से मशहूर पीटी उषा ने कहा, "भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पास यौन उत्पीड़न की शिकायत के लिए एक समिति है. सड़कों पर जाने के बजाय वे (विरोध करने वाले पहलवान) पहले हमारे पास आ सकते थे, लेकिन वे आईओए के पास नहीं आए. केवल पहलवालों के लिए ही नहीं, यह खेलों के लिए भी अच्छा नहीं है. उन्हे कुछ अनुशासन भी रखना चाहिए.'' उन्होंने ये भी कहा कि पलवानों के धरने के कारण देश की छवि खराब हो रही है.

क्या है मामला?

बता दें कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पहलवानों को धमकाने के आरोपों के साथ दिग्गज पहलवान दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं. इनमें विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कई पहलवान शामिल हैं. बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे आरोपों पर आईओए की जांच अभी पूरी नहीं हुई है. वहीं, सरकार की ओर से गठित निगरानी पैनल की जांच को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है.

तीन महीने पहले पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी. इसके बाद पिछले 23 अप्रैल से वे (पहलवान) जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं. पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है. बताया जा रहा है कि पहलवानों के इस कदम से भारतीय ओलंपिक संघ नाराज है.

यह भी पढ़ें- Mallikarjun Kharge Remarks: कभी रावण तो अब जहरीले सांप से जोड़ा अपना कमेंट, जानें खरगे ने मोदी पर कब-कब दिए आपत्तिजनक बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget