एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों ने दो घंटे तक अमित शाह से की मुलाकात? क्या है सच्चाई

Wrestlers Meeting With Amit Shah: प्रदर्शनकारी पहलवानों की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मीटिंग की काफी चर्चा है. दावा किया जा रहा है ये मीटिंग करीब दो घंटे तक चली.

Wrestlers Meeting: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान लगातार अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि पहलवानों ने शनिवार (3 जून) को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की लेकिन एबीपी न्यूज इस मीटिंग की पुष्टि नहीं करता है. दावा किया जा रहा है कि अमित शाह के आवास पर करीब 2 घंटे तक मीटिंग चली. ये भी कहा जा रहा है कि पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जांच की मांग के साथ-साथ जल्द से जल्द गिरफ्तारी पर जोर दिया.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह और पहलवानों की यह मीटिंग शनिवार रात 11 बजे हुई जिसमें साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शामिल थे. अमित शाह ने पहलवानों से ऐसे समय मुलाकात की है जब खाप पंचायतों की तरफ से केंद्र सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है. दावा है कि अमित शाह ने पहलवानों को बिना किसी भेदभाव के जांच करने का आश्वासन दिया.

गृह मंत्री अमित शाह ने दिया ये आश्वासन?

इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया कि अमित शाह ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा, पुलिस मामले की जांच कर रही है. मुलाकात के दौरान पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी पर जोर दिया और जल्द से जल्द एक्शन की मांग की. इसके बाद जब पहलवान मामले को लेकर जल्दी की मांग करने लगे तो करीब 2 घंटे की मुलाकात में गृह मंत्री ने तीनों खिलाड़ियों से कहा कि क्या पुलिस को उनका काम करने का समय नहीं देना चाहिए?

अगले दिन रविवार 4 जून को पहलवान बजरंग पूनिया सोनीपत पहुंचे. वहां उन्होंने कहा कि अभी कोई फैसला न लिया जाए. जल्द ही सभी संगठनों को एक साथ बुलाकर बड़ी पंचायत की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि तीन-चार दिन में फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

Umesh Pal Case: उमेश पाल हत्याकांड के 100 दिन बाद भी फरार हैं ये आरोपी, तीन इनामी शूटर भी गिरफ्त से बाहर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget