एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: नहीं थमा पहलवानों का दंगल, सरकार की कमेटी से नाखुश खिलाड़ियों ने कहा- 'हमें आश्वासन दिया गया था कि...'

Wrestlers Protest Row: दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने वाले पहलवानों ने निगरानी समिति के गठन को लेकर नाराजगी जाहिर की है. पहलवानों ने कहा कि सरकार ने कमेटी का गठन करने से पहले उनसे बात नहीं की.

Wrestlers Protest Row: पहलवानों के धरने और यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सरकार ने कुश्ती संघ (WFI) का कामकाज देखने के लिए ओवरसाइट कमेटी बनाई थी. इस कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा सोमवार (23 जनवरी) को की गई थी, लेकिन कमेटी के गठन के बाद भी ये दंगल थमा नहीं है. पहलवानों ने कमेटी के सदस्य के नामों पर नाराजगी जताई है. ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia), साक्षी मलिक ने मंगलवार (24 जनवरी) को ट्वीट कर कहा कि सरकार ने कमेटी के गठन को लेकर पहलवानों से बात नहीं की. हालांकि खेल मंत्रालय ने कहा है कि पहलवानों से सुझाव लिए गए थे. 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, खेल मंत्रालय ने कहा कि ओवरसाइट कमेटी में 5 में से 3 नाम इन (विरोध करने वाले) पहलवानों की ओर से सुझाए गए थे, लेकिन अब उनका दावा है कि उनसे परामर्श नहीं लिया गया. इससे पहले टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता बजरंग पूनिया ने ट्वीट किया कि, "हमें आश्वासन दिया गया था कि ओवरसाइट कमेटी के गठन से पहले हमसे परामर्श किया जाएगा. बड़े दुख की बात है कि इस कमेटी के गठन से पहले हमसे राय भी नहीं ली गई." 

"हमसे सलाह तक नहीं ली गई" 

ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "हमें आश्वासन दिया गया था कि ओवरसाइट कमेटी के गठन से पहले हमसे सलाह ली जाएगी. बहुत दुख की बात है कि इस समिति के गठन से पहले हमसे सलाह तक नहीं ली गई." साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग भी किया है. 

मेरीकॉम की अध्यक्षता में बनाई कमेटी

दिग्गज मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित पांच सदस्य निगरानी समिति की अध्यक्ष बनाया गया था. 

ये हैं कमेटी के अन्य सदस्य

वहीं ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति मुरगुंडे, टॉप्स के पूर्व सीईओ राजगोपालन और भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) की पूर्व कार्यकारी निदेशक (टीम) राधिका श्रीमन इस कमेटी के अन्य सदस्यों में शामिल हैं. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को इस पैनल के गठन की घोषणा की थी. 

पहलवानों ने दिया था धरना

देश के चोटी के पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया था. तीन दिन तक चले धरने के बाद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को समिति गठित करने का फैसला किया था. इससे पहले शुक्रवार देर रात अनुराग ठाकुर के साथ बैठक के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया था.

ये भी पढ़ें- 

BBC Documentary On PM: 'सच को बाहर आने की बुरी आदत होती है...' PM पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बोले राहुल गांधी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget