एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: 'इस देश में एक ही प्रतिभाशाली युवक है जय शाह, उन्हें ही अध्यक्ष बना दो', जयंत चौधरी का केंद्र सरकार पर हमला

Wrestlers Protest Update: पहलवानों के समर्थन में शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप महापंचायत भी हुई थी. पहलवान बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Jayant Chaudhary On Wrestlers Protest: रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने पहलवानों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने रविवार (4 जून) को कहा, "सरकार 9 साल का जश्न मना रही है. क्या 9 साल पहले कभी हुआ कि लड़कियों की जात देखी गई. इस देश में एक ही प्रतिभाशाली युवक है जय शाह (Jay Shah), उसी को कुश्ती संघ का अध्यक्ष बना दो. खिलाड़ी को भी मत बनाओ, कोई कुछ नहीं कहेगा."

जयंत चौधरी ने आगे कहा, "पहलवान जो भी नीतियां बनाएंगे हम उनके साथ हैं. मैं किसी भी आक्रामक फैसले का समर्थन नहीं करूंगा. चढ़ाई एक दम नहीं होगी, एक कदम लेकर देखना होगा, संगठित होना होगा. मैं इसका समर्थन करूंगा कि जब लड़ाई एक हो तो मंच भी एक ही सजना चाहिए." पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए

पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं जिनमें पहली एक नाबालिग पहलवान के आरोपों के आधार पर पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत दर्ज की गई है. बीते मंगलवार को साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और संगीता फोगाट समेत कई नामी पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में हरिद्वार में हर की पौड़ी पहुंचे थे. 

सरकार को नौ जून तक का दिया समय 

ये सभी पहलवान गंगा नदी में अपने मेडल बहाने गए थे, लेकिन खाप और किसान नेताओं के मनाने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया था और वापस लौट गए थे. इसके बाद पहलवानों के समर्थन में पहले यूपी के मुजफ्फरनगर और फिर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप महापंचायत हुई थी. इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की गई और सरकार को इस मसले पर कार्रवाई के लिए नौ जून तक का समय दिया था. खाप ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो किसान नौ जून को प्रदर्शनकारी पहलवानों को लेकर जंतर-मंतर जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Odisha Train Accident: 'CAG रिपोर्ट की चेतावनियों को नजरंदाज करने के लिए कौन जिम्मेदार है?' प्रियंका गांधी बोलीं- रेल मंत्री जी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget