एक्सप्लोरर

पहलवान सुशील कुमार को जेल में चाहिए टीवी, प्रशासन को एप्लीकेशन देकर कहा- अकेला महसूस करता हूं...

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का कहना है कि जेल प्रशासन को सुशील पहलवान की तरफ से एक एप्लीकेशन मिली है, जिसमें उसने टीवी लगवाने की मांग की है.

नई दिल्ली: जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले के आरोपी ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने अब तिहाड़ जेल प्रशासन से अपने सेल में टीवी लगवाने की मांग की है. सुशील कुमार ने तिहाड़ जेल प्रशासन को एक एप्लीकेशन लिखते हुए मांग की है कि वह जिस सेल में बंद है, उसमें अकेला कैदी है, ऐसे में वह खुद को अकेला महसूस करता है. इसलिए टीवी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह कुश्ती खेल में क्या चल रहा है, उसकी जानकारी से भी अवगत रह सके.

 

डीजी ने बताया सुशील कुमार ने दी है एप्लीकेशन

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का कहना है कि जेल प्रशासन को सुशील पहलवान की तरफ से एक एप्लीकेशन मिली है, जिसमें उसने टीवी लगवाने की मांग की है.


सुरक्षा के लिहाज से हाई सिक्योरिटी जेल में रखा है सुशील कुमार को

जेल प्रशासन का कहना है कि सुशील कुमार जेल संख्या दो में बंद है और सुरक्षा के लिहाज से उसे हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया है. यही कारण है कि जिस सेल में सुशील को रखा गया है, उसमें किसी और कैदी को नहीं रखा गया है. अभी सुशील कुमार के आवेदन पर किसी भी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया गया है.


मंडोली जेल में रहते हुए की थी एक्स्ट्रा प्रोटीन डाइट की मांग

पहलवान सुशील कुमार की जेल प्रशासन से यह कोई पहली मांग नहीं है. इससे पहले जब सुशील कुमार को गिरफ्तार करने के बाद मंडोली जेल भेजा गया था, तो वहां भी सुशील कुमार ने अपने पहलवानी का जिक्र करते हुए हाई प्रोटीन एक्स्ट्रा प्रोटीन डाइट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिसे जेल प्रशासन ने ठुकरा दिया था.


4-5 मई की रात छत्रसाल स्टेडियम में हुई थी सागर की हत्या

आपको बता दें कि कि पहलवान सुशील कुमार ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर 4 और 5 मई की दरमियानी रात छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ और उसके साथी सोनू महाल को काफी बुरी तरह मारा था. इस हमले में सागर धनखड़ की मौत हो गई थी.

Delhi Unlock-6: दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे सिनेमा हॉल, बिना दर्शक खुल सकेंगे स्टेडियम-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास बनी झुग्गियों पर चलेगा बुलडोजर, कहां शिफ्ट होंगे बेघर लोग?
प्रधानमंत्री आवास के पास बनी झुग्गियों पर चलेगा बुलडोजर, कहां शिफ्ट होंगे बेघर लोग?
AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, कांग्रेस के चारों कार्यकर्ता गिरफ्तार, लगेंगी ये धाराएं
AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, कांग्रेस के चारों कार्यकर्ता गिरफ्तार
AI समिट में विदेशी डेलीगेशन के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने abp न्यूज़ को बताई वजह
AI समिट में विदेशी डेलीगेशन के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने abp न्यूज़ को बताई वजह
AI Summit 2026: AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी के खिलाफ लगाए नारे, क्या बोले IYC अध्यक्ष?
AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी के खिलाफ लगाए नारे, क्या बोले IYC अध्यक्ष?

वीडियोज

Income Tax का ‘Nudge’ Notice आया है? जानिए क्या करें | AIS, TIS और Updated Return | Paisa Live
India Joins Pax Silica: Chips और AI में नई Global Tech Partnership | Paisa Live
India के Oil Imports में बड़ा Shift: Russia से कम, Saudi और Middle East से ज़्यादा! | Paisa Live
Board of Peace में भारत बना OBSERVER, इसका क्या मतलब? INSIDE STORY | ABPLIVE
Tumse Tum Tak: 😱Mandap में Mohit ने ठुकराई Anu, Aryavardhan रह गया देखता #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre 0.05
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, कांग्रेस के चारों कार्यकर्ता गिरफ्तार, लगेंगी ये धाराएं
AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, कांग्रेस के चारों कार्यकर्ता गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा
मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा
US- Pax Silica Alliance: अमेरिका संग 'पैक्स सिलिका' में शामिल हो गया भारत, क्या है ये, कैसे नया किंग बनेगा इंडिया?
अमेरिका संग 'पैक्स सिलिका' में शामिल हो गया भारत, क्या है ये, कैसे नया किंग बनेगा इंडिया?
बांग्लादेश को भड़काया, मोहसिन नकवी के प्रोपेगेंडा की खुल गई पोल, टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर बड़ा खुलासा
बांग्लादेश को भड़काया, मोहसिन नकवी के प्रोपेगेंडा की खुल गई पोल, टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर बड़ा खुलासा
Do Deewane Seher Mein Review: ये क्यूट लव स्टोरी काफी ज्यादा रिलेटेबल है, सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर ने दिखाया डर के आगे जीत है 
दो दीवाने शहर में रिव्यू: सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर ने दिखाया डर के आगे जीत है 
AI समिट में विदेशी डेलीगेशन के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने abp न्यूज़ को बताई वजह
AI समिट में विदेशी डेलीगेशन के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने abp न्यूज़ को बताई वजह
मुगलों के समय कैसे मनाया जाता था रमजान, मुगल बादशाह कैसे करते थे रोजा इफ्तार?
मुगलों के समय कैसे मनाया जाता था रमजान, मुगल बादशाह कैसे करते थे रोजा इफ्तार?
हिमाचल घूमने का बना रहे हैं प्लान तो पढ़ लें यह खबर, बढ़ गई है एंट्री फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
हिमाचल घूमने का बना रहे हैं प्लान तो पढ़ लें यह खबर, बढ़ गई है एंट्री फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Embed widget