एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: 'ये बेटियां एक-एक करके हिम्मत न हार जाएं', नाबालिग ने बदला बयान तो विनेश फोगाट बोलीं- परमात्मा सबको हिम्मत दे

Wrestlers Protest Today: बृजभूषण के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला पहलवानों में शामिल एकमात्र नाबालिग ने अपना बयान बदल लिया है. उसके पिता ने इस बात की जानकारी दी है.

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन शोषण के मामले में दिलचस्प मोड़ आ गया है. नाबालिग शिकायतकर्ता ने बृजभूषण के खिलाफ अपना बयान बदल दिया है. समाचार एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है. इस रिपोर्ट के बाद बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रही विनेश फोगाट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि देरी के कारण बेटियां हिम्मत न हार जाएं.

पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट कर लिखा, ये बेटियां एक-एक करके हिम्मत न हार जायें, इंसाफ की इस लड़ाई में हो रही देरी के कारण? परमात्मा सबको हिम्मत दे. इसके पहले विनेश फोगाट ने इसी मामले से जुड़ा एक और ट्वीट किया था जिसमें लिखा, 'डर और भय के माहौल में क्या बेटियों को इंसाफ़ मिल पाएगा?'

नाबालिग के पिता ने दी थी जानकारी

नाबालिग पहलवान के पिता ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी. नाबालिग लड़की के पिता ने कहा, अब गलती सुधारना चाहते हैं. वह चाहते हैं कि अदालत में नहीं बल्कि सच अभी सामने आ जाये.'

पिता ने बताया कि बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला उनका था, उनकी बेटी का नहीं. उन्होंने कहा, "यह मेरा फैसला था. मैं पिता हूं औंर मैं उस पर नाराज था. मैने उससे कहा कि बेटा ऐसी बातें हो रही है तो उसने कहा कि पापा आप देख लो."

बृजभूषण सिंह ने दिया बयान

नाबालिग के बयान बदलने को लेकर एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि 15 तारीख का समय आने दीजिए. इस पर अभी जांच चल रही है तो मेरा कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा. मैं अपनी बातों पर शुरू से बना हुआ था. पिता ने बयान वापस लिया, ये उनका अपना फैसला है.
 
दबाव की बात से इंकार करते हुए बृजभूषण ने कहा कि उनकी तरफ से कोई दबाव नहीं था. उन्होंने कहा कि इस पर ज्यादा कुछ 15 तारीख (जून) के बाद ही बोलना चाहूंगा. 15 तारीख का इंतजार आप भी करो, हम भी करेंगे. बता दें, पहलवानों और सरकार की बातचीत के दौरान खेल मंत्री ने रेसलर्स से 15 जून के पहले जांच पूरी कराने का वादा किया था.

यह भी पढ़ें

Congress On Jaishankar: 'जिसने आपको मंत्री पद दिया उसी ने...', राहुल गांधी पर जयशंकर ने दिया बयान तो भड़की कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget