एक्सप्लोरर

Congress On Jaishankar: 'जिसने आपको मंत्री पद दिया उसी ने...', राहुल गांधी पर जयशंकर ने दिया बयान तो भड़की कांग्रेस

Congress Target S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमेरिका में भारत को लेकर दिए उनके बयानों को गलत बताया था.

Congress On Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार (8 जून) को एक बार फिर राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयानों को लेकर निशाना साधा, जिस पर कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए पलटवार किया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा जिस व्यक्ति ने राष्ट्रीय राजनीति को देश से बाहर ले जाने की प्रथा शुरू की, उसी ने उन्हें (जयशंकर को) मंत्री पद दिया. जयराम रमेश का ताजा हमला एस जयशंकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को विदेश में भारत की बुराई करने की आदत है.

गुरुवार (8 जून) को विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मुझे नहीं लगता कि विदेश जाकर भारत की बुराई करने से देश में उनकी महत्वा बढ़ेगी. उन्होंने यह भी कहा था कि विदेश में जाकर घरेलू मुद्दों को रखना सही नहीं है.

पीएम मोदी पर निशाना

विदेश मंत्री के बयान पर जयराम रमेश ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा, "जिस व्यक्ति ने राष्ट्रीय राजनीति को देश से बाहर ले जाने की प्रथा शुरू की, वो कोई और नहीं, बल्कि वही है, जिसने आपको (जयशंकर को) आपका मंत्री पद दिया. मंत्री महोदय आप इसे जानते हैं, लेकिन इसे स्वीकार नहीं करेंगे.

जयशंकर के बयान पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी प्रतिक्रिया दी है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सुरजेवाला के हवाले से लिखा, भारतीय जनता पार्टी ने विदेश मंत्री को पुरानी स्क्रिप्ट दे दी है और उन्हें अब एक नई पढ़नी चाहिए.

सुरजेवाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों का मज़ाक उड़ाया है और देश के 70 साल से अधिक पुराने इतिहास की बात की है. राहुल गांधी ने जो कहा है वह केवल सच है कि हमारे संवैधानिक निकायों पर सुनियोजित व्यवस्थित हमला हो रहा है."

क्या कहा था विदेश मंत्री ने ?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि "उनकी (राहुल गांधी) आदत है कि जब वो बाहर जाते हैं तो वे देश की आलोचना करते हैं, हमारी राजनीति के बारे में टिप्पणी करते हैं. दुनिया देख रही है कि इस देश में चुनाव होते हैं और चुनाव में कभी एक पार्टी जीतती है, कभी दूसरी पार्टी. अगर देश में लोकतंत्र नहीं है तो ऐसा परिवर्तन तो नहीं आना चाहिए." इसके साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जीत का दावा किया और कहा, हमें पता है कि 2024 के चुनाव का नतीजा तो वही होगा.

यह भी पढ़ें

S Jaishankar Statement: चीन-पाकिस्तान के सिरदर्द पर विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- 'पड़ोस हमारी प्राथमिकता, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget