एक्सप्लोरर

'वो विरोध कर रहे हैं तो क्या मैं फांसी लगा लूं', पहलवानों के कुश्ती छोड़ने पर बोले सांसद बृजभूषण शरण सिंह

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था साथ ही उनको WFI चीफ के पद से हटाने की मांग की थी

WFI Brij Bhushan Sharan Singh: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह को कुश्ती फेडरेशन में मिली जीत के बाद अब उनका बयान सामने आया है. उनकी विश्वासपात्र संजय सिंह की विजय के पहलवानों के विरोध करने से और कुश्ती छोड़ने के विरोध पर सांसद ने कहा, अगर वह विरोध कर रहे हैं तो क्या मुझे फांसी लगा लेनी चाहिए.

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, मैं पहले से कह रहा था वो (पहलवान) जो कर रहे हैं वो राजनीति से प्रेरित है, वह मुझको झुका हुआ देखना चाहते थे. मैंने बहुत कहा लेकिन उन्होंने मेरी एक भी नहीं सुनी. मैं किसी के विरोध के कारण राजनीति नहीं छोड़ सकता. चुनाव कोर्ट की देख-रेख में हुए हैं, वो राजनीतिक विरोध कर रहे हैं तो करते रहें.

किसी से कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं लिया जाएगा
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने विश्वासपत्र के चुनाव जीतने के बाद कहा कि विरोध करने वाले पहलवानों को किसी भी प्रकार की प्रतिशोध की राजनीति का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें नए महासंघ से जरूरी समर्थन मिलेगा. 

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण ने आश्वासन दिया कि नए पदाधिकारी निष्पक्ष रूप से काम करेंगे. रियो ओलंपिक की पदक विजेता साक्षी मलिक ने हालांकि खेल से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति की अध्यक्षता में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगी जिसे डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख का समर्थन हासिल है.

बृजभूषण बोले- मेरा लक्ष्य कुश्ती को आगे बढ़ाना
बृजभूषण बोले, ‘हमें खेल पर ध्यान देना है ना कि पहलवानों की गलतियों पर. अगर उन्हें अपनी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा तो महासंघ निष्पक्ष नहीं रहेगा.’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह महासंघ के दैनिक कामकाज में भूमिका निभाना जारी रखेंगे तो बृजभूषण ने कहा कि वह हस्तक्षेप नहीं करेंगे लेकिन अगर उनकी मदद मांगी गई तो वह सुझाव देंगे. बृजभूषण ने कहा, ‘वे (नई संस्था) कुश्ती को नियंत्रित करेंगे. अगर वे सुझाव लेना चाहते हैं तो मैं देने के लिए तैयार हूं.’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget