एक्सप्लोरर

World Day of Social Justice: दुनियाभर में आज मनाया जा रहा विश्व सामाजिक न्याय दिवस, जानिए इस दिन का क्या है महत्व

हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है. इस दिन जाति, धर्म, लिंग आदि के आधार पर बंटे लोगों को एकजुट किया जाता है. बता दें कि साल 2007 में यूएन ने इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी. वहीं, भारत भी इन सामाजिक मुद्दों को जड़ से खत्म करने की ओर अग्रसर है.

दुनियाभर में आज विश्व सामाजिक न्याय दिवस (World Day of Social Justice) मनाया जा रहा है. आज के समय में दुनिया में लोगों के बीच किसी ना किसी वजह से भेदभाव पैदा हो रहा है. इसी वजह से लोग एक दूसरे से उचित दूरी भी बना रहे हैं. ऐसे में कई लोगों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. दुनिया में इस तरह की बुराइयों को खत्म कर लोगों में एकजुटता लाने के लिए हर साल विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है.

दुनियाभर में इस दिन लोग कई तरह का कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया जाता है. इस दिवस को कई तरह के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भी बनाया गया है. इस दिन नस्ल, लिंग, धर्म, जाति इत्यादि के आधार पर बांटे लोगों को एकजुट किया जाता है. इसके अलावा, लोगों के बीच बढ़ रही सामाजिक दूरी को कम करने के लिए उनसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की जाती है.

साल 2007 में यूएन ने की थी घोषणा

हर साल 20 फरवरी को पूरी दुनिया में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है. साल 2007 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इस दिन को मनाने की सार्वजनिक रूप से घोषणा की गई थी. साल 2009 में इस दिन को पहली बार पूरे विश्व में मनाया गया था. विश्व सामाजिक न्याय दिवस के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दुनिया के कई देश संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. इसके अंतर्गत, गरीबी, बेरोजगारी, जाति, लिंग या धर्म के आधार पर बंटे लोगों के बीच एकजुटता लाने का काम किया जा रहा है.

भारत सरकार भी उठा रही है प्रभावी कदम 

हर साल दुनिया के कई देशों में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य इस दिन को अवसर के रूप में मनाया जाता है. वहीं, भारत ने भी इस ओर कई प्रभावी कदम उठाया है. भारतीय संविधान बनाने के दौरान देश में सामाजिक न्याय का प्रमुखता से ध्यान रखा गया था. वहीं, हमारे संविधान में सामाजिक दूरी को खत्म करने के लिए भी कई प्रावधान मौजूद हैं. बता दें कि भारत सरकार भी संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर इन सामाजिक मुद्दों को खत्म करने की ओर प्रभावी कदम उठा रही है.

ये भी पढ़ें :-

बीजेपी में शामिल होने से पहले ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन का बड़ा बयान 

पैंगोंग लेक से पूरी हुई सैनिकों की वापसी, अब लद्दाख के 3 जगहों पर 'डिसइंगेजमेंट' को लेकर कल भारत-चीन की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget