एक्सप्लोरर

आर्थिक नीतियों की आलोचना के बीच राजनाथ ने कहा, ‘अर्थव्यवस्था मजबूत, दुनिया मान रही है लोहा’

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली राजग सरकार में वित्त मंत्री रह चुके सिन्हा ने दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव तक अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने की ‘संभावना नहीं के बराबर’ है.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा की ओर से मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की तीखी आलोचना किए जाने को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर भारत की विश्वसनीयता स्थापित हुई है और दुनिया भारत का लोहा मान रही है.

अर्थव्यवस्था की हालत पर सिन्हा के बयान से जुड़े एक सवाल के जवाब में राजनाथ ने कहा कि किसी को देश के बारे में इन तथ्यों को नहीं भूलना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया स्वीकार करती है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. किसी को यह तथ्य नहीं भूलना चाहिए. अर्थव्यवस्था के मामले में अंतरराष्ट्रीय फलक पर भारत की विश्वसनीयता स्थापित हुई है.’’

 

एक अंग्रेजी अखबार में लिखे गए लेख में सिन्हा ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने (अरुण जेटली) ने ‘अर्थव्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है.’

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली राजग सरकार में वित्त मंत्री रह चुके सिन्हा ने दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव तक अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने की ‘संभावना नहीं के बराबर’ है.

क्या लिखा है यशवंत सिन्हा ने ?

यशवंत सिन्हा ने लिखा, ''प्रधानमंत्री दावा करते हैं कि उन्होंने काफी करीब से गरीबी को देखा है, उनके वित्त मंत्री इस बात के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं कि देश का हर नागरिक भी गरीबी को करीब से देखे.''

उन्होंने आगे लिखा, ''वित्त ने अर्थव्यवस्था की जो हालत की है उसके खिलाफ अगर मैं अभी नहीं बोलूंगा तो मेरे देश के प्रति कर्तव्य के साथ धोखा होगा. मुझे पता है मैं जो कह रहा हूं इससे बीजेपी के कई लोग भी सहमत होंगे, जो डर की वजह से बोल नहीं पा रहे.''

यशवंत सिन्हा ने लिखा, ''निजी निवेश में आज जितनी गिरावट है उतनी दो दशक में नहीं हुई. औद्योगिक उत्पादन का बुरा हाल है, कृषि क्षेत्र परेशानी में है, बड़ी संख्या में रोजगार देने वाला निर्माण उद्योग भी संकट में है. नोटबंदी फेल रही है, गलत तरीके से GST लागू किए जाने से आज कारोबारियों के बीच खौफ का माहौल है. लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं.''

गिरती विकास दर को लेकर भी यशवंत सिन्हा ने जेटली को निशाने पर लिया है. उन्होंने लिखा, ''पहली तिमाही में विकास दर गिरकर 5.7 पर पहुंच गई जो तीन साल में सबसे कम है. सरकार के प्रवक्ता कहते हैं कि नोटबंदी की वजह से मंदी नहीं आई, वो सही हैं क्योंकि इस मंदी की शुरुआत पहले हो गई थी. नोटबंदी ने सिर्फ आग में घी डालने का काम किया."

यह भी पढ़ें-

गुजरात: मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, यशवंत सिन्हा के दावे को सही बताया

राज ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, नोटबंदी को बताया बड़ी भूल

यशवंत सिन्हा का सरकार पर वार, बोले- 'मंदी में नोटबंदी ने आग में घी डालने का काम किया'

प्रधानमंत्री अगर सुनना शुरू करें तो आधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी: राहुल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget