एक्सप्लोरर

World Cup 2023: आनंद महिंद्रा ने मैच के बाद क्यों कहा- डॉ. शमी, शुक्रिया बीपी की दवा के लिए

ICC World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की. इस प्रदर्शन पर आनंद महिंद्रा ने मजाकिया अंदाज में उन्हें धन्यवाद किया.

Anand Mahindra on Mohammed Shami: भारत ने बुधवार (15 नवंबर) को खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज की. इस मैच में मोहम्मद शमी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट झटके. इस बीच महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी शमी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए.

उन्होंने मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "अगर किसी देश के ब्लड प्रेशर को मापने का कोई तरीका होता, तो शायद यह तब बढ़ता जब मिशेल, मार्वल का हीरो बनने का वादा कर रहा था, लेकिन डॉ शमी आपका धन्यवाद. आज रात हम चैन की नींद सोएंगे."

सेमीफाइनल में शमी ने की घातक गेंदबाजी
भारत ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर विश्वकप फाइनल में अपनी जगह बना ली. सेमीफाइनल मैच में मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी की हर कोई तारीफ कर रहा है.पीएम मोदी ने भी एक्स पर कहा था कि मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी को आने वाली पीढियां याद रखेगी.

वहीं, सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन भी शमी के मुरीद हो चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया.

विश्वकप में शमी ने 23 विकेट झटके
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट झटके हैं. सेमीफाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 327 पर ढेर हो गई.

पीएम मोदी से लेकर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने टीम इंडिया को इस जीत पर बधाई दी.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: कांग्रेस और बीजेपी छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में कर रही MSP 'बोनस' देने का वादा, पर इतना आसान नहीं है इसे लागू करना, जानिए क्या है अड़चन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए संसद पहुंचे PM मोदी, अरविंद केजरीवाल करेंगे मार्च
Parliament Monsoon Session LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए संसद पहुंचे PM मोदी, अरविंद केजरीवाल करेंगे मार्च
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget