एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कांग्रेस और बीजेपी छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में कर रही MSP 'बोनस' देने का वादा, पर इतना आसान नहीं है इसे लागू करना, जानिए क्या है अड़चन

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 2,800 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीद की घोषणा की है, जिसमें 2,125 रुपये का एमएसपी भी शामिल है. कांग्रेस ने भी कुछ इसी तरह की घोषणा यहां पर की है.

Madhya Pradesh Election 2023 News: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस दोनों ने ही अपने मैनिफेस्टो में गेहूं और धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर "बोनस" की घोषणा की है. इसके जरिये दोनों दलों की नजर किसान वोट बैंक पर है.

पर जब दोनों में से कोई भी दल सत्ता में आएगा तो इस वादे को घोषणा पत्र से आगे धरातल पर लाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. आइए जानते हैं क्या हो सकती है अड़चन और कैसे निकल सकता है इसका रास्ता.

आ सकती है ये बाधा

दरअसल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और बफर स्टॉक बनाए रखने के लिए अपनी आवश्यकता से अधिक ऐसे राज्यों से कोई अतिरिक्त अनाज नहीं लेगा. खाद्य मंत्रालय और राज्यों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुसार, यदि कोई राज्य एमएसपी के ऊपर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में वित्तीय प्रोत्साहन (बोनस) देता है और यदि राज्य की कुल खरीद इससे अधिक होती है, तो पीडीएस के तहत सरकार की ओर से किया गया कुल आवंटन, ऐसी अतिरिक्त मात्रा को "केंद्रीय पूल" से बाहर माना जाएगा. भारतीय खाद्य निगम (FCI) खाद्यान्न के केंद्रीय पूल का रखरखाव करता है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों अधिशेष राज्य हैं, जिसका अर्थ है कि वे पीडीएस और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत अपनी जरूरतों से अधिक खरीद करते हैं.

इस तरह निकल सकता है रास्ता

हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकारों ने अतीत में केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई पीएम किसान जैसी योजनाओं में बोनस को बदलने के लिए केंद्र से संकेत लिया है. अधिकारियों ने कहा कि राज्य किसानों को भूमि जोत के आधार पर अप्रत्यक्ष वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने का विकल्प चुन सकते हैं जैसा कि ओडिशा में 'कालिया' और तेलंगाना में 'रायथु बंधु' जैसी योजनाओं के तहत किया जा रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि, ''मतदाताओं और किसानों के लिए पार्टियां आसानी से समझ में आने के लिए बोनस की घोषणा करती हैं जबकि कार्यान्वयन के लिए वे एक योजना लेकर आती हैं.''

दोनों पार्टियों ने दिया है ये ऑफर

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 2,800 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीद की घोषणा की है, जिसमें 2,125 रुपये का एमएसपी भी शामिल है. धान के लिए बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौजूदा एमएसपी 2,183 रुपये के मुकाबले 3,100 रुपये प्रति क्विंटल पर खाद्यान्न खरीदने का वादा किया है. इसी तरह कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 3,000 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीद का वादा किया है. केंद्र के एमएसपी संचालन के तहत धान और गेहूं की खरीद में दो चुनावी राज्यों की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है क्योंकि उन्होंने स्थानीय स्तर पर खरीद बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस का खेल बिगाड़ रहे बागियों पर पार्टी ने लिया एक्शन, 49 नेता किए गए निष्कासित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget