एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: वर्ल्ड बैंक ने भारत के लिए 1 बिलियन डॉलर के सामाजिक सुरक्षा पैकेज की घोषणा की

वर्ल्ड बैंक ने भारत सरकार से जुड़े कार्यक्रमों के लिए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर (7.5 हजार करोड़ रुपये) का सामाजिक सुरक्षा पैकेज का ऐलान किया है.

नई दिल्ली:  वर्ल्ड बैंक ने भारत के लिए 1 बिलियन डॉलर (7.5 हजार करोड़ रुपये) के सामाजिक सुरक्षा पैकेज की घोषणा की है. ये जानकारी वर्ल्ड बैंक में भारत के कंट्री डायरेक्टर जुनैद अहमद ने शुक्रवार को दी है. उन्होंने ये भी कहा, 'सोशल डिस्टेंसिंग के कारण अर्थव्यवस्था में मंदी आई है. भारत सरकार ने गरीब कल्याण योजना पर ध्यान केंद्रित किया है ताकि गरीबों और कमजोर लोगों की सुरक्षा में मदद मिल सके.'

इससे पहले एशियन डेवलेपमेंट बैंक (ADB) ने कोरोना से मदद के लिए भारत को 1.5 अरब डॉलर का पैकेज देने का ऐलान किया था. न्यू डेवलपमेंट बैंक भी भारत को एक अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता राशि देने का एलान कर चुका है.

बता दें कि भारत सरकार कोरोना पर नियंत्रण के साथ साथ लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए प्रयास कर रही है. सरकार की कोशिश अर्थव्यवस्था को गति देने की है. वर्ल्ड बैंक की ओर से मिली राशि इस दिशा में मदद करेगी. सरकार ने एक लाख सत्तर हजार करोड़ के गरीब कल्याण पैकेज का एलान किया था.

इसके बाद राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ के पैकेज का एलान किया. इसकी जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तीन चरणों में देंगी. वित्त मंत्री ने इसकी दो किस्त की जानकारी दे चुकी हैं. आज वित्त मंत्री इसकी तीसरी किस्त को लेकर जानकारी देंगी.

भारत में कोरोना वायरस की क्या है स्थिति देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक 81970 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 51,401 एक्टिव केस हैं यानि कि ये लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं और इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं 2649 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 27,920 लोग ठीक भी हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी के संबोधन को 19.3 करोड़ लोगों ने देखा, 197 चैनलों पर किया गया था प्रसारण- BARC

दिल्ली सरकार का केंद्र को सुझाव, ऑड ईवन के हिसाब से खुलें मॉल, कॉम्पलेक्स में दुकानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Assam Flood: डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget