एक्सप्लोरर

'जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे, मैं जिंदा रहूंगा' , जम्मू कश्मीर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे. मैं 83 साल का हूं और इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं. जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे, मैं जिंदा रहूंगा, मैं आपकी बात सुनूंगा.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले वह मरने वाले नहीं हैं.

जम्मू-कश्मीर के तीसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन मल्लिकार्जुन खरगे ने जसरोट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला.

इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं- खरगे

उन्होंने कहा, "हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे. मैं 83 साल का हूं और इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं. जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे, मैं जिंदा रहूंगा, मैं आपकी बात सुनूंगा और आपके के लिए लड़ूंगा."

हालांकि सभा को संबोधित करते हुए बीच में मल्लिकार्जुन खरगे की अचानक तबीयत भी खराब हो गई थी. लेकिन, जब उनकी तबीयत ठीक हुई तो उन्होंने दोबारा रैली को संबोधित किया.

उन्होंने दावा करते किया कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में कभी चुनाव नहीं कराना चाहती थी. उन्होंने कहा, "अगर वह चाहते तो एक-दो साल में ही चुनाव करा देते. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन वह चुनाव नहीं चाहते थे. उनका मकसद उपराज्यपाल के माध्यम से रिमोट-कंट्रोल वाली सरकार चलाना था."

'10 साल में देश के युवाओं को कुछ नहीं मिला'

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में देश के युवाओं को कुछ नहीं दिया है. उन्होंने कहा, "क्या आप ऐसे व्यक्ति पर विश्वास कर सकते हैं, जो पिछले 10 साल में आपकी समृद्धि वापस नहीं ला सकता? अगर कोई भाजपा नेता आपके सामने आता है तो उससे पूछें कि वे समृद्धि लाए या नहीं."

ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन है. एनसी राज्य की 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा उन्होंने एक-एक सीटें माकपा और पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी है.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दो चरणों के लिए 18 सितंबर और 25 सितंबर को मतदान हो चुका है. तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान 1 अक्टूबर को होना है. जबकि मतगणना 8 अक्टूबर को होगी.

तीसरे चरण में जम्मू क्षेत्र की 11, कठुआ की छह, सांबा की तीन और उधमपुर जिलों की चार सीटों समेत 40 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. तीसरे चरण के लिए प्रचार रविवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया.

मंच पर भाषण देते वक्त बिगड़ी खरगे की तबीयत, बोले- मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget