एक्सप्लोरर

PM मोदी का बड़ा एलान, शादी के बाद महिलाओं को पासपोर्ट में नाम बदलवाने की जरूरत नहीं

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऐलान किया कि महिलाओं को अब शादी के बाद अपने पासपोर्ट में अपना नाम बदलवाने की जरूरत नहीं है और वह शादी से पहले वाला नाम बरकरार रखने के लिए स्वतंत्र होंगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं को पासपोर्ट के लिए शादी या तलाक के दस्तावेज भी नहीं दिखाने होंगे.

मोदी ने कहा कि वह चाहते हैं कि महिलाएं विकास योजनाओं के केंद्र में रहें. उन्होंने कहा कि मुद्रा और उज्ज्वला सहित विभिन्न योजनाओं के जरिए उनकी सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है.

महिलाओं को शादी के बाद पासपोर्ट में नाम बदलवाने की जरूरत नहीं: मोदी

इंडियन मर्चेंट चैंबर्स की महिला शाखा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘अब से महिलाओं को शादी के बाद पासपोर्ट में अपना नाम नहीं बदलवाना होगा.’’ उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि महिलाएं उसकी सभी विकास योजनाओं में प्राथमिकता में रहें.

अपनी सरकार की ओर से शुरू की गई विभिन्न महिला केंद्रित योजनाओं का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश 12 हफ्तों से बढ़ाकर 26 हफ्तों का कर दिया गया है जबकि एक अन्य योजना में अस्पतालों में बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को 6,000 रूपए देने का प्रावधान है.

उज्ज्वला योजना से एक साल में दो करोड़ महिलाओं को मिला लाभ

उज्ज्वला योजना के तहत पिछले साल शुरू की गई नि:शुल्क रसोई गैस वितरण परियोजना पर मोदी ने कहा, ‘‘सरकार ने अगले दो साल में बीपीएल परिवारों के पांच करोड़ लोगों को इस दायरे में लाने का लक्ष्य तय किया है. इसकी शुरूआत के एक साल के भीतर योजना से दो करोड़ महिलाओं को लाभ मिला है.’’ उन्होंने कहा कि एलपीजी सब्सिडी छोड़ने की मुहिम के तहत अभी तक 1.2 करोड़ लोगों ने स्वेच्छा से इस लाभ का त्याग कर दिया है.

उद्यमी भावना के लिए महिलाओं की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि महिलाओं को जहां भी मौके दिए जाते हैं, वे खुद को पुरूषों से दो कदम आगे ही साबित करती हैं. उन्होंने कहा कि डेयरी और पशुधन क्षेत्रों में सबसे बड़ी योगदानकर्ता महिलाएं ही होती हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘लिज्जत पापड़’ और ‘अमूल’ इस बात के शानदार उदाहरण हैं कि जब हमारी महिलाओं को सशक्त किया जाता है तो वे क्या कर सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget