एक्सप्लोरर

महिला अग्निवीरों की अगले साल होगी भर्ती, दिसंबर में 3000 अग्निवीर वायु को किया जाएगा भारतीय एयर फोर्स में शामिल

IAF chief ACM VR Chaudhari: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि LAC से लगे इलाकों में डिसइंगेजमेंट की गई है. चीनी वायु सेना की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

Indian Air Force: एयर फोर्स डे (Air Force Day) से पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी (VR Choudhary) ने बड़ा एलान किया है. वायुसेना प्रमुख ने बताया कि अग्नीपथ योजना के तहत 'एयर वॉरियर' की भर्तियों को सुव्यवस्थित कर दिया गया है. इस साल दिसंबर में 3,000 अग्निवीर वायु को भारतीय एयर फोर्स में शामिल किया जाएगा. साथ ही महिला अग्निवीरों की भर्ती की योजना अगले साल के लिए बनाई है. 

उन्होंने बताया कि LAC से लगे इलाकों में डिसइंगेजमेंट की गई है. चीनी वायु सेना की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. रेडार और वायु रक्षा नेटवर्क की उपस्थिति बढ़ाई गई है. साथ ही उचित समय पर गैर-एस्केलेटर उपाय किए हैं. 

यूक्रेन-रूस युद्ध का जिक्र

इस दौरान उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध का भी जिक्र किया. कहा कि दोनों देशों में युद्ध को 6 महिने हो चुके हैं, अभी तक हमें किसी भी स्पेयर पार्ट्स की कमी महसूस नहीं हुई है. हमने पिछले कुछ सालों में स्वदेशी को काफी बढ़ावा दिया है और हमने 62,000 स्पेयर पार्ट्स को यहीं से खरीदा है. इसलिए हमारी निर्भरता यूक्रन, रूस से कम हुई है. 

LAC पर स्थिति पर लगातार नजर 

LAC पर स्थिति को लेकर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि LAC की स्थिति सामान्य है, यह कहने के लिए पहले की स्थिति में लौटना होगा. सभी बिंदुओं से पूरी तरह से वापसी करनी होगी. उन्होंने बताया कि LAC पर स्थिति की निगरानी की जा रही है. 

खास होगा इस बार का एयर फोर्स डे 

बता दें कि एयर फोर्स डे से पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आरचौधरी वायुसेना सालाना प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने कर रहे हैं. दरअसल, अक्टूबर को वायुसेना अपना 90वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है. इस साल वायुसेना की सालाना परेड और फ्लाई पास्ट चंडीगढ़ में होने जा रही है.

यह पहली बार सबसे बड़ा फ्लाई पास्ट होगा, जो करीब 2 घंटे तक चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध सुकना लेक के आसमान में होगी. कुल 83 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे. पहली बार एलसीएच कॉम्बेट हेलीकॉप्टर भी हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें: 

J&K DG Murder: जम्मू-कश्मीर के DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या का मुख्य आरोपी यासिर दबोचा गया, पुलिस कर रही पूछताछ

J&K DG की हत्‍या के आरोपी यासिर की डायरी: प्‍यार 0 पर्सेंट, तनाव 90 प्रतिशत, उदासी 99 और झूठी हंसी 100 प्रतिशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget